समुद्र में बिछाए गए बम से निपटने में मददगार नौसेना के दो माइनस्वीपर जहाज सोमवार को रिटायर हो गए हैं। खास बात यह है कि नौसेना के पास अब इस तरह के सिर्फ चार जहाज ही बचे हैं, वो भी 2018 तक रिटायर हो जाएंगे। इस तरह के नए जहाज नौसेना को 2021 से पहले नहीं मिलेंगे। आपको जानकर हैरानी होगी कि चीन के पास इस तरह के करीब 100 जहाज हैं।
नए जहाजों के लिए जल्दी ही साउथ कोरिया की कंपनी से तकनीकी सहयोग के जरिए गोवा में माइनस्वीपर जहाज बनाने के मुद्दे पर बात चल रही है। हालांकि जहाजों के लिए टेंडर करीब एक दशक पहले जारी किए गए थे, जिसमें साउथ कोरिया की ही कंपनी के साथ करार के आसार बने थे। लेकिन अलग-अलग कारणों से देरी होती गई। हाल के दिनों में टेक्नॉलजी ट्रांसफर के मुद्दों पर डील रुकी हुई है। सूत्रों का कहना है कि उलझनें अमूमन दूर कर ली गई हैं। नेवी में वॉरशिप प्रोडक्शन और खरीद से जुड़े एक बड़े अफसर ने हाल में कहा था कि यह सौदा इस साल के अंत तक हो जाने की उम्मीद है। इस करार के बाद 12 माइनस्वीपर जहाजों के बनाने पर काम शुरू होगा, लेकिन इनकी सप्लाई 2021 से ही शुरू हो पाएगी।
Source:jioraja.com
No comments:
Post a Comment