जेएनएन, कोलकाता। माकपा की एक नेत्री को फेसबुक वॉल पर जय श्रीराम लिखना महंगा पड़ गया। माकपा ने उक्त नेत्री को पार्टी से निकाल दिया। यह घटना पश्चिम बंगाल के बर्द्धमान जिले की है। माकपा नेत्री सुप्ती कांजिलाल ने एक अप्रैल को अपने दोस्तों को अप्रैल फूल बनाने के लिए फेसबुक वॉल पर जय श्रीराम लिख दिया था।
इसके बाद उनके फेसबुक वॉल पर लोगों की प्रतिक्रिया आने लगी। इतना विरोध हुआ कि उन्हें उक्त पोस्ट को एक घंटे के भीतर ही अपने फेसबुक वॉल से हटाना ही नहीं पड़ा, बल्कि माफी भी मांगनी पड़ी। इससे भी उन्हें माफी नहीं मिली।
धर्मनिरपेक्ष दल होने की दुहाई देते हुए माकपा स्थानीय कमेटी के नेताओं ने जिला नेतृत्व से सिफारिश की कि कांजिलाल को पार्टी से निकाल दिया जाए। इसके बाद राज्य नेतृत्व के साथ विचार विमर्श करने के बाद माकपा जिला नेतृत्व ने कांजिलाल को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया।
Source:jagran.com
No comments:
Post a Comment