Saturday, 13 May 2017

लॉटरी से हो पेट्रोल और डीजल वाहनों का रजिस्ट्रेशन: नीति आयोग

नई दिल्ली
देश की शीर्ष नीति-निर्धारक संस्था नीति आयोग के मुताबिक इलेक्ट्रिक और शेयर्ड कारों के इस्तेमाल से भारत ईंधन में 60 अरब डॉलर यानी करीब 3,960 अरब रुपये तक की बचत कर सकता है। यही नहीं भारत 2017 से 2030 के दौरान एक गीगाटन तक कार्बन उत्सर्जन भी कम कर सकता है। नीति आयोग की ओर से शुक्रवार को जारी की गई रिपोर्ट में यह बात कही गई है।

पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली इस संस्था ने ईंधन की बचत और प्रदूषण पर लगाम कसने के मकसद से डीजल और पेट्रोल वीकल्स के रजिस्ट्रेशन को भी सीमित करने का सुझाव दिया है।

आयोग ने पब्लिक लॉटरीज के जरिए इन वाहनों के रजिस्ट्रेशन का सुझाव दिया है, जबकि इलेक्ट्रिकल वीकल्स की सेल को बढ़ावा देने के लिए इनसेंटिव्स देने की सिफारिश की है। सूत्रों के मुताबिक नीति आयोग की रिपोर्ट के आधार पर देश में ग्रीन कार पॉलिसी लागू करने पर विचार किया जा सकता है।

Source:indiatimes.com

No comments:

Post a Comment