लंदन, प्रेट्र : ब्रिटेन में वैज्ञानिकों ने दुनिया की सबसे तीखी मिर्च उगाई है। यह इतनी तीखी है कि एक मिर्च भी घातक हो सकती है। इस मिर्च को ड्रैगंस ब्रीथ (ड्रैगन की सांस) नाम दिया गया है।
वेल्स के रहने वाले किसान माइक स्मिथ ने नॉटिंघम ट्रेंट यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों के साथ मिलकर इस मिर्च को पैदा किया है। वैज्ञानिकों का कहना है कि इस मिर्च से मिलने वाले तेल का इस्तेमाल बेहोशी की दवा के स्थान पर भी किया जा सकता है। ऐसे लोग जिन्हें बेहोशी की पारंपरिक दवाओं से एलर्जी है, उन पर इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।
किसी मिर्च या मसाले का तीखापन स्कोविल हीट स्केल पर नापा जाता है। इस मिर्च का तीखापन इस पैमाने पर 24.8 लाख के बिंदु को छू गया। इसकी एक बूंद पानी की 24.8 लाख बूंदों में मिलाने पर भी महसूस की जा सकती है।
वैज्ञानिकों का कहना है कि अगर किसी ने एक बार में इस पूरी मिर्च को खाने का प्रयास किया तो सदमे से उसकी जान जा सकती है। स्मिथ ने इस मिर्च के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी आवेदन किया है।
Source:jagran.com
No comments:
Post a Comment