नई दिल्ली। रामदेव की कंपनी पतंजलि बैल से बिजली बनाने के आइडिया पर काम कर रही है। अंग्रेजी अखबार इकनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक बैल से बिजली बनाने पर डेढ़ साल से काम किया जा रहा है। इसमें शुरुआती सफलता भी मिली है। बुल पावर से बिजली बनाने का मकसद बैलों को बूचड़खाने में भेजने से बचाना है।
इसे बालकृष्ण की पहल पर शुरू किया गया था। इसमें तुर्की की एक कंपनी सहयोग दे रही है। बालकृष्ण का कहना है कि जब बड़ी संख्या में बैलों को काटा जा रहा है, तो हम इस धारणा को बदलना चाहते हैं कि बैल कीमती नहीं होते। पतंजलि के मुख्यालय हरिद्वार में इस पर शोध किया जा रहा है। रामदेव के सहयोगी बालकृष्ण का कहना है कि इस पर शोध किया जा रहा है कि कैसे बैलों के इस्तेमाल से अधिक वॉट की पावर का उत्पादन किया जा सकता है।
Source:patrika.com
No comments:
Post a Comment