Tuesday, 9 May 2017

दो साल में खुफिया अभियान पूरा कर लौटा अंतरिक्षयान

वाशिंगटन (आइएएनएस)। अमेरिकी वायुसेना का अंतरिक्षयान एक्स-37बी रविवार को अपना खुफिया अभियान पूरा कर धरती पर लौट आया। करीब दो साल पहले भेजे गए इस अंतरिक्ष यान ने इस दौरान कई परीक्षण किए।

मानवरहित एक्स-37बी आर्बिटल टेस्ट व्हीकल फ्लोरिडा में नासा के केनेडी स्पेस सेंटर के शटल लैंडिंग फेसिलिटी में उतरा। इस अभियान को आर्बिटल टेस्ट व्हीकल मिशन 4 (ओटीवी-4) के नाम से जाना जाता है। यह मई 2015 में अभियान पर रवाना हुआ था। इसने कक्षा में रहने के दौरान कुल 718 दिन परीक्षण किए।

यह एक्स-37बी का चौथा अभियान था जो अब तक का सबसे लंबा रहा। 1999 में नासा के कार्यक्रम के तौर पर इसकी शुरुआत की गई थी, लेकिन बाद में इसे पेंटागन ने अपने हाथ में ले लिया था। इस अभियान के मैनेजर लेफ्टिनेंट कर्नल रॉन फेहलेन ने कहा, 'अंतरिक्षयान की वापसी एक्स-37बी प्रोग्राम की एक और सफलता को प्रदर्शित करता है।'

Source:jagran.com

No comments:

Post a Comment