न्यूयॉर्क, रायटर। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की जन स्वीकार्यता उनके पद संभालने के बाद से अब तक सबसे निचले स्तर पर है। शुक्रवार को जारी एक सर्वे में यह जानकारी दी गई है।
रायटर/इपसॉस द्वारा 14 से 18 मई के बीच कराए गए सर्वे के मुताबिक 38 फीसद वयस्कों ने ट्रंप को स्वीकार किया जबकि 56 फीसद ने अस्वीकार किया। शेष छह फीसद की प्रतिक्रिया मिलीजुली रही। पिछले दिनों अमेरिकी राष्ट्रपति के खिलाफ मीडिया रिपोर्टों और ट्रंप प्रशासन के रूस के साथ रिश्तों को लेकर ट्रंप के प्रति कड़वाहट रही।
इस सप्ताह रूसी राजनयिकों के साथ अति गोपनीय सूचना साझा करने और पूर्व एफबीआइ प्रमुख जेम्स कोमी के रूस के साथ ट्रंप के संबंधों की जांच के लिए दबाव बनाने के आरोपों ने ट्रंप की लोकप्रियता को कम किया। रिपब्लिकन पार्टी के सदस्यों में ट्रंप लोकप्रिय रहे। हालांकि पार्टी के कुछ नेताओं ने उनका समर्थन नहीं किया। ताजा सर्वे में 23 फीसद रिपब्लिकन ने ट्रंप को अस्वीकार्य किया।
Source:jagran.com
No comments:
Post a Comment