Tuesday, 23 May 2017

राजस्थान में कृषि वैज्ञानिक ने तैयार किए पालक, गाजर के कैप्सूल

जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान के कृषि वैज्ञानिकों ने पालक, गाजर और सेजना के ऐसे कैप्सूल तैयार किए हैं जो कब्ज, ब्लडप्रेशर, हृदय रोग और डायबिटीज के रोगियों के लिए फायदेमंद हैं। प्रोटीन, मिनरल, विटामिन, और अन्य आवश्यक पोषक तत्वों के मिश्रण वाले इन कैप्सूल में रोग प्रतिरोधक क्षमता भी है।

ये कैप्सूल कोटा में 24 मई से प्रारम्भ हो रहे 'राजस्थान ग्लोबल एग्रोटेक मीट'(ग्राम) में लांच किया जाएगा। इसे कोटा कृषि विश्वविद्यालय की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ.ममता तिवाड़ी ने तैयार किया है। तिवाड़ी का कहना है कि महंगी और साइड इफेक्ट्स वाली दवाओं से लोगों को बचाने के लिए कोटा कृषि विवि में उन्होंने लैब, रिसर्च सेंटर के साथ पूरी फूड प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित की है। जिसमें ये कैप्सूल तैयार किए जा रहे हंै।

राजस्थान के कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी ने बताया कि 24 मई से शुरू हो रहे ग्राम में 10 देशों के कृषि विशेषज्ञ आमंत्रित किए गए हंै, जिनसे नई तकनीकी का आदान-प्रदान किया जाएगा। कृषि मंत्री ने बताया कि ग्राम के आयोजन से किसानों को नवीनतम तकनीकी की जानकारी के साथ ही लहसून, धनिया और स्थानीय उपज पर आधारित निवेश के लिए नए द्वार खुलेंगे।

Source:jagran.com

No comments:

Post a Comment