वाशिंगटन (एजेंसी)। व्हाइट हाउस की एक पूर्व आतंकवाद-रोधी अधिकारी फ्रांसेस टाउनसेंड एफबीआई के हटाए गए निदेशक जेम्स कोमे की जगह ले सकती हैं। अगर ट्रंप प्रशासन इस नियुक्ति पर अपनी मुहर लगा देता है तो वह इस पद पर पहुंचने वाली पहली महिला बन जाएंगी। मालूम हो कि,अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने अनौपचारिक ढंग से जेम्स कोमे को निदेशक पद से हटा दिया था। और इसके तुरंत बाद ही व्हाइट हाउस में इस पद की नियुक्ति को लेकर अटकलें तेज हो गई थी।
फ्रांसेस टाउनसेंड पूर्व में जॉर्ज डब्ल्यू बुश प्रशासन में व्हाइट हाउस होमलैंड सिक्योरिटी व आतंकवाद-रोधी सलाहकार के रूप में कार्यरत थीं। उन्होंने व्हाइट हाउस दौरे की अपनी कुछ तस्वीरों को ट्विटर व इंस्टाग्राम पर भी साझा किया था। तभी से उन्हें ट्रंप प्रशासन में किसी शीर्षर्ष पद के लिए दावेदार माना जा रहा था। फ्रांसेस ने व्हाइट हाउस दौरे और अपनी नियुक्ति पर पूछे गए सवाल पर प्रतिक्रिया देने से इनकार करते हुए कहा कि वह एग्जीक्यूटिव ऑफिस इमारत में कुछ अन्य काम से गई थीं।
एफबीआई प्रमुख को पहले ही दिन बर्खास्त करना चाहते थे ट्रंप
व्हाइट हाउस के अनुसार कोमे पर भरोसा खोने के बाद ट्रंप पहले ही दिन उन्हें बर्खास्त करना चाहते थे। डिप्टी अटॉर्नी जनरल रोड जे रोसेन्सटेन के द्वारा ट्रंप को भेजे सुझावों में ये कहा गया था कि बीते एक वर्ष में एफबीआई की साख और विश्वसनीयता को बहुत नुकसान पहुंचा है। निकाले जाने के बाद कोमे ने अपने सहकर्मियों को लिखे विदाई पत्र में कहा कि राष्ट्रपति को उन्हें किसी भी कारण के चलते या बेवजह पद से हटाने का अधिकार है। और उन्हें सभी सहकर्मियों और इस मिशन की बहुत याद आएगी।
Source:jagran.com
No comments:
Post a Comment