Friday, 12 May 2017

पाकिस्तान ने भारत के उप उच्चायुक्त को तलब किया

इस्लामाबाद, प्रेट्र। पाकिस्तान ने भारत के उपउच्चायुक्त को तलब कर नियंत्रण रेखा पर हुए संघर्ष विराम उल्लंघन की निंदा की। भारत की ओर से हुई गोलीबारी से गुलाम कश्मीर में एक आदमी की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।

पाकिस्तानी विदेश विभाग ने बयान जारी कर कहा है कि भारतीय सुरक्षा बलों ने गुरुवार सवेरे टंडार, सब्जकोट, खुइराट्टा, बारोह, बग्सार, खानजार सेक्टरों में नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी की। भारत की ओर से हुई फायरिंग में एक नागरिक मारा गया जबकि एक महिला सहित तीन अन्य घायल हुए हैं।

बयान में कहा गया है, 'महानिदेशक (दक्षिण एशिया एवं दक्षेस) मोहम्मद फैसल ने भारत के उपउच्चायुक्त जेपी सिंह को गुरुवार को तलब किया। उन्होंने 10 और 11 मई की रात में भारत की ओर से हुए संघर्ष विराम उल्लंघन की निंदा की। जानबूझकर नागरिकों को निशाना बनाया गया। यह अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार और मानवीय कानून का उल्लंघन है।'

Source:jagran.com

No comments:

Post a Comment