Wednesday, 3 May 2017

इंडो-अमेरिकन सांसदों ने ट्रंप से की अपील, हेट क्राइम के खिलाफ उठाए कठोर कदम

इंडो-अमेरिकन सांसदों ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से हेट क्राइम के खिलाफ कठोर कदम उठाएं जाने की अपील की है। इंडो-अमेरिकन सांसदों ने यह मांग हलिया घटनाओं को मद्देनजर रखते हुए की है। 

द् न्यूयार्क टाइम्स के मुताबिक  मामले में इंडो-अमेरिकन सांसद कृण्णमूर्ति की अगुवाई में 68 सांसदों ने होमलैंड सिक्युरिटी अधिकारी जॉन केली को एक पत्र सौंपा है।

जॉन केली को सौंपे गए पत्र में लिखा है कि विभाग सूचनाओं और साधनों का उपयोग हेट क्राइम से लड़कर उसको खत्म करने मे लगाये। आगे पत्र में कहा गया है कि भारतीय मूल के अमेरिकियों पर हमलों की घटनाएं बढ़ी हैं। हेट क्राइम की इन घटनाओं के चलते अमेरिका वासियों को परेशानी झेलनी पड़ती है। 

बता दें कि हाल में हेट क्राइम के कई मामले सामने आए हैं। अभी कुछ महीने पहले अमेरिका के कंसाज शहर में भारतीय मूल के इंजीनियर की अमेरिकी नागरिक ने हमला कर हत्या कर दी थी। 

Source:amarujala.com

No comments:

Post a Comment