Tuesday, 10 January 2017

लगातार बढ़ रहा BHIM ऐप की लोकप्रियता का ग्राफ, 10 दिन में हुए 1 करोड़ डाउनलोड्स

नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 31 दिसंबर को लॉन्च किए गए भारत इंटरफेस फॉर मोबाइल (BHIM) ऐप ने 10 दिन में एक नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए 1 करोड़ डाउनलोड्स का आंकड़ा छू लिया है। यह ऐप बीते 31 दिसंबर को ऐंड्रॉयड यूजर्स के लिए लॉन्च किया गया था। इसका नाम डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखा गया है। 'गूगल प्ले स्टोर' पर यह ऐप फ्री कैटिगरी में शामिल है। भीम ऐप यूपीई और यूएसएसडी (Unstructured Supplementary Service Data) सेवा का रिब्राैंडिड वर्सन है।

डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए पीएम ने इसे लॉन्च किया था। प्रधानमंत्री मोदी ने एक बयान में कहा, 'BHIM ऐप मेक इन इंडिया और भ्रष्टाचार-कालेधन की जंग के खिलाफ एक बेहतरीन उदाहरण है।' बता दें कि भीम ऐप लॉन्च होने के तीन दिन बाद ही लोकप्रिय ऐंड्रयॉयड ऐप्स में शामिल हो गया था। 4.1 रेटिंग के साथ यह ऐप गूगल प्ले स्टोर के ऐप चार्ट में टॉप पर आ गया था।

Source:indiatimes.com

No comments:

Post a Comment