Monday, 9 January 2017

ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना अब 700 रु. तक महंगा, केंद्रीय परिवहन मंत्रालय ने 6 गुना तक बढ़ाई फीस

पानीपत।  ड्राइविंगलाइसेंस (डीएल) की फीस में तीन से चार गुना तक बढ़ोतरी कर दी है। बाइक-कार के डीएल की फीस 300 रुपए थी, अब यह एक हजार रुपए होगी। फीस ऑनलाइन भरने पर 30 रुपए और स्मार्ट कार्ड के लिए 70 रुपए अतिरिक्त लगेंगे। इसके अलावा फिटनेस खत्म होने पर पहले 1 साल में 50 रु.पेनल्टी लगती थी, अब इसे 50 रु. प्रतिदिन कर दिया गया है। ड्राइविंग टेस्ट में फेल होने पर 50 की जगह अब ~300 फीस लगेगी। इसी तरह गैर परिवहन वाहन के रजिस्ट्रेशन पर अब 200 की बजाए 600 और परिवहन वाहन रजिस्ट्रेशन पर 700 की जगह 100 रु. लगेंगे। 

केंद्रीय परिवहन मंत्राालय की ओर अधिसूचना 29 दिसंबर 2016 को जारी की गई है। उधर, हरियाणा में डीएल बनवाने के लिए सरकार ने जिलों में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी शुरू कर दी है। parivahan.gov.in पोर्टल पर जाकर सारथी के ऑप्शन पर क्लिक करें और कॉलम भरें। यहां से आईडी और पासवर्ड मिलेगा। उससे फीस से लेकर टेस्ट देने तक की प्रक्रिया ऑनलाइन कर सकते हैं। लाइसेंस बनने के बाद डाउनलोड करके उसका प्रिंट निकाल सकते हैं। 

Source:bhaskar.com

No comments:

Post a Comment