नई दिल्ली: नोटबंदी पर प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस के रवैये को आड़े हाथो लेते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा है कि प्रधानमंत्री जहां नयी पीढ़ी के बारे में सोचते हैं, वहीं राहुल गांधी केवल संसद के अगले सत्र में व्यवधान के बारे में ही सोचते हैं. दूसरी ओर भारी तादाद में पुराने
नोट बैंकों में वापस आने को लेकर हो रही आलोचना पर जेटली ने चेताया का बैंक में पैसा जमा कर देने भर से काला धन सफेद नहीं हो जाता.
नोटबंदी के ठीक दो महीने पूरे होने पर सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर लिखे अपने ब्लॉग में वित्त मंत्री अरुण जेटली ने विपक्ष और खासतौर पर कांग्रेस को खूब खरी खोटी सुनायी. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और उनके विरोधियों में बहुत बड़ा अंतर है.
Source:abplive.in
No comments:
Post a Comment