Monday, 31 October 2016

OROP: पहली किश्त में 5,500 करोड़ रूपये का भुगतान किया गया- मोदी

किनौर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि एक रैंक एक पेंशन की पहली किश्त के लिए करीब 5,500 करोड़ रूपये का भुगतान किया गया है. उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर उन्होंने पूर्व सैन्यकर्मियों से किये गये उस वादे को पूरा कर दिया है जो पिछले 40 बरसों से लटका पड़ा था.

मोदी ने सेना और आईटीबीपी के कर्मियों के साथ दीवाली मनायी तथा देश की रक्षा एवं हिफाजत करने के लिए सुरक्षा बल कर्मियों की सराहना की.

उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘हमारे साहसी आईटीबीपी अधिकारियों एवं सेना के जवानों के साथ सुमदो, किन्नौर जिला, हिमाचल प्रदेश में समय बिताया. जय जवान, जय हिंद.’’

Courtesy:abplive.in

अक्षर पटेल टॉप 10 में पहुंचे, अमित मिश्रा को हुआ जबरदस्त फायदा

भारत-न्यूजीलैंड के बीच हुई पांच एकदिवसीय मैचों की सीरीज के बाद आईसीसी ने हालिया गेंदबाजी रैंकिंग जारी कर दी है। भारत से अक्षर पटेल ने सीरीज में 4 विकेट लिए और उन्हें रैंकिंग में पांच स्थान का फायदा हुआ है। इस वजह से वो पहली बार टॉप 10 गेंदबाजों में शामिल हो गए हैं और फ़िलहाल नौवें स्थान पर हैं। इसके अलावा अमित मिश्रा को सीरीज में 15 विकेट लेने के कारण 25 स्थानों का जबरदस्त फायदा हुआ और वो अब 12वें स्थान पर पहुँच गए हैं। अक्षर और मिश्रा भारत से अभी रैंकिंग में टॉप दो गेंदबाज हैं।

न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट अभी भी पहले स्थान पर मौजूद हैं। अक्षर पटेल के टॉप 10 में आने से अफ़ग़ानिस्तान के मोहम्मद नबी अब 11वें स्थान पर पहुँच गए हैं। इसके अलावा टॉप 10 में कोई बदलाव नहीं हुआ है। न्यूजीलैंड से ट्रेंट बोल्ट के अलावा मैट हेनरी भी टॉप 10 में शामिल हैं। भारत से सिर्फ अक्षर पटेल ही टॉप 10 में हैं। टॉप 10 से बाहर सीरीज में नहीं खेल पाने के कारण रविचन्द्रन अश्विन को तीन स्थान का नुकसान हुआ है और वो अब 16वें स्थान पर हैं।  उमेश यादव सात स्थान के फायदे से 35वें और जसप्रीत बुमराह 29 स्थान के फायदे से अब 59वें स्थान पर हैं।  टॉप 50 में भारत की तरफ से भुवनेश्वर कुमार और रविन्द्र जडेजा भी शामिल हैं। टॉप 100 में मौजूदा टीम से सिर्फ धवल कुलकर्णी ही 77वें स्थान पर हैं।

न्यूजीलैंड की तरफ से टॉप 50 गेंदबाजों में मिचेल मैक्लेनेघन, टिम साउदी और एडम मिल्न शामिल हैं। कोरी एंडरसन, मिचेल सैंटनर और डग ब्रेसवेल भी टॉप 100 में शामिल हैं।

ऑलराउंडरों की रैंकिंग में भारत से सिर्फ रविन्द्र जडेजा मौजदू हैं लेकिन उन्हें दो स्थान का नुकसान हुआ और अब वो आठवें स्थान पर हैं। न्यूजीलैंड की तरफ से कोई भी खिलाड़ी टॉप 10 ऑलराउंडरों में शामिल नहीं है और कोरी एंडरसन के बाहर होने से आयरलैंड के केविन ओ' ब्रायन टॉप 10 में शामिल हो गए हैं।

Courtesy:hike.in

टाटा समूह के मानव संसाधन प्रमुख एन. एस. राजन ने दिया इस्तीफा

मुंबई: टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री को पद से हटाये जाने के कुछ ही दिन बाद समूह के मानव संसाधन विभाग (H.R) प्रमुख एन. एस. राजन ने भी त्यागपत्र दे दिया है.

सूत्रों ने बताया कि उन्होंने कल अपना त्यागपत्र दे दिया था. राजन मिस्त्री के बनाए गए समूह कार्यकारी परिषद के भी सदस्य थे. सोमवार को मिस्त्री को हटाने के साथ ही परिषद को भी भंग कर दिया गया था. टाटा समूह की वेबसासाइट से भी इससे संबंधित सभी ब्यौरे को भी हटा दिया गया.

साइरस मिस्त्री को सोमवार को टाटा संस के चेयरमैन पद से अचानक हटा दिया गया और बुधवार को साइरस मिस्त्री ने टाटा समूह को एक चिट्टी लिखकर टाटा समूह में अपनी स्थिति के बारे में लिखा और टाटा के कारोबारी फैसलों पर सवाल उठाए.

Courtesy:abplive.in

अगले सप्ताह मिलेंगे भारत-चीन के NSA, NSG, मसूद मुद्दे पर होगी बात

भारत और चीन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार द्विपक्षीय संबंधों में सुधार के उपायों पर चर्चा करने के लिए अगले सप्ताह मुलाकात करेंगें। एनएसजी में भारत के प्रवेश और जैश ए मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर को संयुक्त राष्ट्र में प्रतिबंधित कराने के प्रयास को चीन द्वारा बाधित करने सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों में तनाव है।

अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल और चीन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यांग जिएची द्विपक्षीय संबंधों की स्थिति पर अनौपचारिक बातचीत के लिए नवम्बर के प्रथम सप्ताह में हैदराबाद में मुलाकात करेंगे। इस दौरान संबंधों में परेशानी उत्पन्न करने वाले तत्वों पर चर्चा होगी।

एनएसजी में भारत के प्रवेश को बाधित करने के अलावा चीन ने अजहर पर संयुक्त राष्ट्र का प्रतिबंध लगाने के वास्ते भारत के कदम पर तकनीकी रोक लगा दी। इसके साथ ही भारत 46 अरब रुपए की लागत वाले चीन पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) का विरोध कर रहा है, जिसका निर्माण पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से होकर किया जा रहा है।

अमेरिका से 145 तोपें खरीदेगा भारत, चीन सीमा पर होगी तैनाती

भारत जहां इसको लेकर चिंतित है कि भारत चीन संबंधों में पाकिस्तान कारक द्विपक्षीय संबंधों को और जटिल बना रहा है। वहीं चीन भारत में चीन के सामानों के बहिष्कार के आंदोलन, भारत में अमेरिका के राजदूत रिचर्ड वर्मा के अरूणाचल प्रदेश के दौरे के साथ ही दलाईलामा को उस क्षेत्र का दौरा करने की अनुमति देने को लेकर अपनी चिंता व्यक्त कर रहा है।   

चीन के अधिकारियों का कहना है कि भारत द्वारा अपने सामरिक और रक्षा संबंधों को बढ़ाते हुए अमेरिका और जापान के नजदीक जाने को लेकर चीन आशंकित है। 

डोभाल और यांग भारत-चीन सीमा वार्ता के मनोनीत विशेष प्रतिनिधि हैं। दोनों चीन-भारत संबंधों के संपूर्ण पहलू पर चर्चा के लिए समय समय पर मुलाकात करते हैं।

अरुणाचल की सीमा में घुसे चीन के सैनिक, भारतीय सेना ने खदेड़ा

यांग चीन के पूर्व विदेश मंत्री थे और 2013 में राष्ट्रपति शी चिनफिंग के सत्ता संभालने के बाद वह सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी आफ चाइना (सीपीसी) के स्टेट काउंसिलर बना दिए गए।

चीन में शासन के ढांचे में स्टेट काउंसिलर विदेशी नीति मुद्दों पर विदेश मंत्री से अधिक शक्तिशाली होता है।

डोभाल और यांग द्विपक्षीय संबंधों को प्रभावित करने वाली समस्याओं पर चर्चा करने के लिए नियमित रूप से मुलाकात करते हैं।

अधिकारियों का कहना है कि हैदराबाद में होने वाली बैठक सीमा पर विशेष प्रतिनिधियों की बातचीत नहीं है बल्कि एक अनौपचारिक चर्चा है जिसमें सीमा से जुड़े मुद्दे आ सकते हैं।

डोभाल और यांग की यह बैठक हाल में सम्पन्न कम्युनिस्ट पार्टी आफ चाइना (सीपीसी) की पूर्ण बैठक की पृष्ठभूमि में हो रही है। 

Courtesy:livehindusthan.com

50 रुपये की रिश्वत लेने के मामले में 28 साल बाद बरी

गुजरात हाईकोर्ट में लंबित सबसे पुरानी याचिका का निपटारा करते हुए एक शख्स को 50 रुपये की रिश्वत लेने के मामले में बरी कर दिया है। यह मामला वर्ष 1988 का है। वहीं इस मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने आरोपी मनसुखलाल देवराज को दोषी पाते हुए छह महीने की सजा और 500 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई थी। 

देवराज के साथ निचली अदालत ने देवराज के साथ समाज कल्याण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी को भी इस मामले में दोषी पाया था, लेकिन भानजीभाई की इस मामले की सुनवाई के दौरान मौत हो गई थी और देवराज की अपील पिछले 25 सालों से अदालत में लंबित थी। 

इतना ही नहीं हाईकोर्ट के पास सबसे पुरानी अपील का कोई रिकॉर्ड भी मौजूद नहीं था। बस सरकारी वकील के पास एक पेपर बुक मौजूद थी, जिसके आधार पर हाईेकोर्ट ने पूरे मामले की सुनवाई पूरी की। 

क्या था मामला

समाज कल्याण विभाग में देवराज का काम था कि आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को कम दरों पर लोन मुहैया करना। ऐसे ही एक परिवार को लोन दिलवाने के नाम पर देवराज ने उस परिवार से 50 रुपये रिश्वत की मांग की। उस परिवार ने इसकी शिकायत भ्रष्टाचार निरोधक विभाग से की और देवराज को 50 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। 

इस आधार पर हुआ बरी

निचली अदालत ने साल 1991 में देवराज को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई थी और इसके बाद से उसकी अपील हाईकोर्ट में लंबित थी। हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान यह साबित नहीं हो सका कि देवराज रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार हुआ था। इतना ही नहीं यह भी साबित नहीं हो सका की देवराज ने रिश्वत की मांग भी की थी। 

जस्टिस एस जी शाह ने देवराज को बरी करते हुए कहा कि अभियोजन पक्ष पूरे मामले को साबित करने में विफल रहा है। अदालत ने कहा कि अभियोजनन पक्ष रिश्वत की मांग करना, पकड़ते समय रिश्वत मांगना और रिश्वत लेने के साबित नहीं कर सका। इस आधार पर अदालत ने देवराज को सभी आरोपों से बरी कर दिया।

Courtesy:livehindusthan.com

दिवाली पर पाकिस्तानी रेंजर्स को मिठाई नहीं देगी बीएसएफ

इस बार बीएसएफ ने वाघा अटारी बॉर्डर पर पाकिस्तानी रेंजर्स को मिठाई नहीं देने का फैसला लिया है। जम्मू-कश्मीर में कई दिनों से पाकिस्तान की ओर से हो रही फायरिंग के बाद भारतीय सेना ने यह कदम उठाया है।

शुक्रवार को माछिल सेक्टर में पाकिस्तानी सेना की फायरिंग की आड़ में आतंकियों ने जवानों पर हमला किया था जिसमें एक सिख लाइट इंफैन्ट्री का एक जवान शहीद हो गया। इस फायरिंग में कुपवाड़ा के माछिल में नितिन सुभाष नाम का एक और जवान शहीद हो गया।

दिवाली के इस खास मौके पर जहां पूरा देश जश्न में डूबा है वहीं बॉर्डर पर हमारे जवान मुस्तैदी से डटे हुए है। बीती रात ही भारतीय सेना ने पाकिस्तान को फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब देते हुए जम्मू-कश्मीर के केरन सेक्टर में 4 चौकियों को नेस्तानाबूद कर दिया था जिसमें कई पाकिस्तानी रेंजर्स के मारे जाने की खबर है। इसके बावजूद आज सुबह 8 बजे तक पाकिस्तान की ओर से फायरिंग होती रही।

Courtesy:livehindusthan.com

मोदी ने भारतीय मूल के व्यक्ति की हत्या पर ऑस्ट्रेलियाई पीएम से की बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री मैलकम टर्नबुल के सामने ऑस्ट्रेलिया के ब्रिसबेन में हुई भारतीय मूल के बस ड्राइवर की निर्मम हत्या का मामला उठाया। पीएम मोदी ने टर्नबुल को फोन कर इस घटना पर चिंता जताई और ज़रूरी कार्रवाई करने के लिए प्रोत्साहित भी किया।

विदेश मंत्रालय के एक बयान में बताया गया है, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री मैलकम टर्नबुल को फोन कर दिवाली की बधाई दी। प्रधानमंत्री मोदी ने साथ ही ऑस्ट्रेलिया में हाल में भारतवंशी मनमीत अलीशेर को जघन्य तरीके से मौत के घाट उतारे जाने की घटना पर चिता भी जताई।' ऑस्ट्रेलिया में मनमीत भारतीय समुदाय में बहुत लोकप्रिय थे। 

ब्रिस्बेन के मूरूका इलाके में बस से सवारियों को उतारने के दौरान उन पर ज्वलनशील पदार्थ फेंका गया, जिससे उनकी जलकर मौत हो गई। घटना से भारतीय समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई है। विदेश मंत्रालय के बयान के मुताबिक, पीएम मोदी से बातचीत के दौरान टर्नबुल ने घटना पर गहरे शोक का इजहार किया और कहा कि इसकी जांच हो रही है। बयान में कहा गया है कि पीएम मोदी ने 2017 में टर्नबुल को भारत आने के लिए एक बार फिर से न्योता दिया।

Courtesy:livehindusthan.com

पाकिस्तान को हराकर भारत बना एशियाई चैंपियन

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट में रविवार को फ़ाइनल मुक़ाबले में भारत ने पाकिस्तान को 3-2 से हरा दिया है.

मलेशिया में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में परंपरागत प्रतिद्वंद्वी टीमों भारत और पाकिस्तान ने तेज़ और आक्रामक हॉकी खेली.

भारत की तरफ़ से कप्तान रूपिंदर पाल सिंह ने 18वें मिनट में पहला गोल किया, इसके बाद सरदार सिंह के बेहतरीन पास पर अफान यूसुफ़ ने 23वें मिनट में गोल कर भारत को 2-0 से आगे कर दिया.

इसके बाद, पाकिस्तान ने कई जवाबी हमले किए और अलीम बिलाल ने 26वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर दनदनाता शॉट लगाकर स्कोर 2-1 कर दिया.

मैच के 38वें मिनट में अली शान ने खूबसूरत मैदानी गोल दागकर पाकिस्तान को मैच में 2-2 की बराबरी पर ला दिया.

चौथे और अंतिम क्वार्टर में निकिन तिमाय ने 51वें मिनट में शानदार मैदानी गोल दागकर भारत को 3-2 की निर्णायक बढ़त दिला दी.

भारत ने 2011 में पहली एशियन चैपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट जीता था. इसके बाद 2012 और 2013 में इस टूर्नामेंट का विजेता पाकिस्तान रहा था.

Courtesy:bbc.com

ओबामा ने व्हाइट हाउस में मनाई दीवाली

अमरीका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपने दफ़्तर में एक विशेष कार्यक्रम में दीया जला कर दीवाली मनाई.

ओबामा के सरकारी आवास व्हाइट हाउस के आधिकारिक फ़ेसबुक पेज पर इसकी जानकारी दी गई है और तस्वीर भी पोस्ट की गई है.

संदेश में कहा गया है, "अमरीका और दुनियाभर में रोशनी का पर्व मना रहे सभी लोगों को दीवाली की शुभकामनाएं. "

संदेश में कहा गया है, "यह हमें इसकी याद भी दिलाता है कि यदि हम बांटने वाली चीजों से आगे निकल कर देखें तो क्या कुछ मुमकिन है. यह उस उम्मीद और सपने का प्रतीक है, जो हमें साथ बांधे हुए है."

ओबामा ने कहा कि उन्हें गर्व है कि वो दीवाली मनाने वाले पहले अमरीकी राष्ट्रपति हैं. उन्होंने पत्नी मिशेल के साथ 2009 में राष्ट्रपति आवास में दीवाली मनाई थी.

उधर, न्यू यॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय को पहली बार दीवाली के मौके पर ख़ास तौर पर सजाया गया है.

मुख्यालय की इमारत पर 'हैप्पी दीवाली' का संदेश लिखा गया है. साथ ही एक दीपक भी दिखाया गया है.

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई प्रतिनिधि सैयद अकबरउद्दीन ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी.

इसके पहले अमरीका में राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनल्ड ट्रंप की बहू ने वर्जीनिया के मंदिर में भारतीय मूल के नागरिकों के साथ दीवाली मनाई थी.

भारतीय संस्कृति का सम्मान करते हुए उन्होंने वर्जीनिया के राजधानी मंदिर में जाने से पहले अपने जूते भी उतारे.

Courtesy:bbc.com

Sunday, 30 October 2016

IS और बोको हराम के बाद सबसे खूंखार हैं नक्सली: छत्तीसगढ़

नई दिल्ली
खूंखार आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट और बोको हराम के बाद माओवादी दुनिया में सबसे खतरनाक हैं। माओवाद से बुरी तरह प्रभावित छत्तीसगढ़ की सरकार ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में यह बात कही। राज्य सरकार ने कहा कि निकट भविष्य में नक्सलियों से बात नहीं की जा सकती है क्योंकि सरकार और माओवादियों के बीच भरोसे की कमी है। सूबे की सरकार ने यह जवाब सुप्रीम कोर्ट के उस आदेश के एक सप्ताह बाद दिया है, जिसमें शीर्ष अदालत ने केंद्र और राज्य सरकारों को नक्सल समस्या से निपटने का प्लान पेश करने का आदेश दिया है।

एडिशनल सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने जस्टिस मदन बी. लोकुर और जस्टिस आदर्श कुमार गोयल की पीठ को बताया कि इस मामले का समाधान इसलिए नहीं हो पा रहा है क्योंकि कुछ ऐक्टिविस्ट इस मामले को लगातार गरम रखना चाहते हैं। बीते शुक्रवार को शीर्ष अदालत ने केंद्र सरकार से सशस्त्र माओवादियों से बातचीत की राह तलाशने के लिए कहा था। कोर्ट ने कोलंबियाई राष्ट्रपति जुआन मैनुअल सैंटोस द्वारा सशस्त्र गुरिल्लाओं से बातचीत के प्रयास का उदाहरण देते हुए यह कहा था।

कोलंबियाई राष्ट्रपति ने बातचीत के जरिए करीब 50 साल से चल रही हिंसा को रोकने में कामयाबी हासिल की है। मेहता ने अदालत को बताया कि आतंकवाद से प्रभावित जम्मू-कश्मीर से अधिक सुरक्षाबलों की तैनाती छत्तीसगढ़ में की गई है। उन्होंने कहा, 'इस्लामिक स्टेट और बोको हराम के बाद माओवादी दुनिया में तीसरे सबसे खूंखार संगठन हैं।' अदालत ने ऐक्टिविस्ट मनीष कुंजम की याचिका पर सुनवाई करते हुए 

Courtesy:ndtv.com

साइरस मिस्त्री ने वेलस्पन पावर को खरीदने के मामले में टाटा के दावे को किया खारिज

मुंबई: टाटा समूह और विशेष तौर पर रतन टाटा पर अपने हमले को जारी रखते हुए कंपनी के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री ने शुक्रवार को समूह के उस दावे को खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया है कि निदेशक मंडल ने जून में टाटा पावर द्वारा वेलस्पन को खरीदे जाने के लिए सही से चर्चा नहीं की थी.

मिस्त्री ने देर रात एक बयान में कहा कि यह आश्चर्यजनक है कि रतन टाटा सोमवार को की गई कार्रवाई को वाजिब करार देने के लिए ऐसे सार्वजनिक बयान दे रहे हैं, जो उनकी जानकारी और टाटा समूह के रिकॉर्डों के विरोधाभासी हैं.

टाटा के सूत्रों ने कहा कि टाटा ट्रस्ट्स के न्यासियों को वेलस्पन पावर के साथ हुए लेनदेन की कोई जानकारी नहीं थी. उन्होंने कहा निदेशक मंडल की बैठक के सभी नोट रतन टाटा के साथ साझा किए गए थे, क्योंकि वह समूह के मानद चेयरमैन थे.

अपनी तरफ से साक्ष्यों को पेश करते हुए मिस्त्री ने कहा कि 2016 की शुरुआत में टाटा पावर ने टाटा संस के सामने एक प्रस्तुति दी थी कि ध्यान देने वाला मुख्य क्षेत्र नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र होगा और इसकी तारीफ टाटा संस के निदेशक मंडल ने भी की थी.

साइरस मिस्त्री ने कहा, 'टाटा संस के निदेशक मंडल तथा टाटा को 31 मई 2016 को नोट जारी किया गया था, जिसमें प्रस्तावित वेलस्पन सौदे के बारे में सूचना थी और उनसे पूछा गया था कि क्या और कोई सूचना की जरूरत है.'

Courtesy:ndtv.com

खेल मंत्रालय ने मुक्केबाजी महासंघ को दी मान्यता

नई दिल्ली: खेल मंत्रालय ने शुक्रवार को हाल ही में स्थापित भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (बीएफआई) को राष्ट्रीय खेल महासंघ के रूप में मान्यता दे दी. बीएफआई ने 25 सितंबर को बोर्ड के चुनाव कराए थे, जिसे मुक्केबाजी की अंतर्राष्ट्रीय संस्था एआईबीए ने भी मान्यता दे दी.

स्पाइसजेट एयरलाइंस के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक उत्तराखंड के अजय सिंह को बीएफआई का अध्यक्ष चुना गया है.

खेल मंत्रालय ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा है, “खेल मंत्रालय भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (बीएफआई) को मुक्केबाजी के राष्ट्रीय खेल महासंघ के रूप में मान्यता देता है.”

मंत्रालय ने आगे कहा है, “बीएफआई को मान्यता मिलने से भारतीय मुक्केबाजों को टोक्यो ओलम्पिक-2020 और अन्य अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की तैयारियों के लिए प्रोत्साहन मिलेगा.”

Courtesy:abplive.in

एक साथ 83 सैटेलाइट लॉन्च कर विश्व रिकार्ड बनाएगा इसरो

नई दिल्ली (जेएनएन)। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) एक बार इतिहास बनाने की ओर अग्रसर है। अतीत में कई बार विश्व को भारत की क्षमताओं से परिचित करवा चुका इसरो इस बार एक ऐसे मिशन को अंजाम देने की तैयारी कर रहा है जो अगर सफल रहा तो एक विश्व रिकॉर्ड होगा। 15 जनवरी, 2017 की शुरुआत में इसरो एक ही रॉकेट से 83 सेटेलाइट लांच कर विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में है। इन सेटेलाइट्स में तीन भारतीय और 60 अमेरिकी और 20 यूरोप के होंगे। पढ़ें- ISRO की इस सैटेलाइट की मदद से भारतीय सैनिक सर्जिकल स्ट्राइक में हुए कामयाब वर्तमान में एकसाथ सर्वाधिक सैटेलाइट लॉन्च करने का रिकॉर्ड रूस के नाम पर है जिसने 19 जून, 2014 को एक साथ 37 सैटेलाइट लॉन्च किए थे। वहीं अमेरिका ने नवंबर 2013 में 29 सैटेलाइट को लॉन्च किया था। इससे पहले इसी साल जून में भारत ने एकसाथ 20 सेटेलाइट लॉन्च किए थे। इस अभियान के लिए इसरो अपने सबसे भरोसेमंद रॉकेट पीएसएलवी (पोलर सेटेलाइट लांच व्हीकल) के एक्सएल संस्करण को इस्तेमाल करेगा। शशिभूषण ने बताया कि पीएसएलवी-एक्सएल कुल 1600 किलोग्राम वजन लेकर अंतरिक्ष में जाएगा। इसरो की व्यावसायिक इकाई एंट्रिक्स कॉरपोरेशन के चेयरमैन व प्रबंध निदेशक राकेश शशिभूषण ने यहां कहा, वर्ष 2017 की पहली तिमाही के दौरान एक रॉकेट के जरिये 83 सेटेलाइट लांच किए जाएंगे। ज्यादातर विदेशी सेटेलाइट नैनो सेटेलाइट हैं। सभी सेटेलाइट एक ही कक्षा में स्थापित किए जाएंगे।

Courtesy:jagran.com

नाइजीरिया में बंधक बनाए गए 876 बच्चों को संयुक्त राष्ट्र ने छुड़ाया

लागोस
संयुक्‍त राष्‍ट्र ने नाइजीरिया में इस्‍लामिक चरमपंथी समूह बोको हराम के संदिग्‍ध समर्थकों के कब्‍जे से 876 बच्‍चों को छुड़ाया है। संयुक्‍त राष्ट्र बाल कोष ने जानकारी दी कि बोको हराम के संदिग्ध सहयोगियों के कब्जे वाली नाइजीरियाई सैन्य बैरक में इन बच्‍चों को बंधक बना कर रखा गया था।

नाइजीरिया के लिए यूनिसेफ की प्रवक्ता डूने पोर्टर ने शुक्रवार को बताया कि एजेंसी को आशंका है कि पूर्वोत्‍तर मैदुगुरी शहर की इस बैरक में अभी भी 100 से अधिक और बच्चों को बंधक बनाकर रखा गया है। ऐसा पहली बार नहीं है जब इस तरह की रिहाई के लिए संयुक्त राष्ट्र की ओर से बातचीत की रिपोर्ट आई हो। बहरहाल नाइजीरिया की सेना नियमित रूप से इस बारे में रिपोर्ट करती रहती है कि हिरासत में सैकड़ों लोगों में शामिल कितने बच्चों को बातचीत के बाद मुक्त कराया गया।

उसका कहना है कि जिससे उन्होंने बातचीत की उनका बोको हराम से कोई संबंध नहीं है। पश्चिम एवं मध्य अफ्रीका के लिए यूनिसेफ के निदेशक मैनुएल फॉन्टेन के अनुसार दिसंबर से करीब 876 बच्चों को रिहा कराया गया है। इन सभी बच्चों को बोको हराम ने उस वक्त बंधक बनाया था जब इन इलाकों को मुक्त कराया गया।

Courtesy:indiatimes.com

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद से बाहर हुआ रूस, युद्ध अपराध का लगा था आरोप

संयुक्त राष्ट्र, प्रेट्र/आइएएनएस । सीरिया में अपनी नीतियों के कारण युद्ध अपराध के आरोपों का सामना कर रहा रूस संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद से बाहर हो गया है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने परिषद के 14 सदस्यों का चुनाव किया है। चुने गए देशों में चीन, अमेरिका, ब्रिटेन एवं अन्य शामिल हैं। निर्वाचित देशों का तीन वर्षो का कार्यकाल एक जनवरी 2017 से शुरू होगा। सदस्य चुने गए अन्य देशों में ट्यूनीशिया, दक्षिण अफ्रीका, रवांडा, जापान, इराक, सऊदी अरब, हंगरी, क्रोएशिया, क्यूबा, ब्राजील, शामिल हैं। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद सभी मानवाधिकारों और बुनियादी स्वतंत्रता के प्रोत्साहन और संरक्षण के लिए उत्तरदायी है। महासभा ने 2006 में 60 वर्ष पुराने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग की जगह इसकी स्थापना की थी। परिषद का काम मानवाधिकार उल्लंघन के मामलों का समाधान और उसके अनुरूप सिफारिशें करना है। परिषद आपात स्थिति में अपना काम करती है और मानवाधिकार हनन को रोकती है। 193 सदस्यीय महासभा में गुप्त मतदान के जरिये परिषद के सदस्यों का चुनाव किया जाता है। दो बार चुना गया कोई भी देश लगातार तीसरी बार निर्वाचित नहीं हो सकता है।

Courtesy:jagran.com