Tuesday, 2 May 2017

भारतीयों ने इतनी चॉकलेट खाई कि बन गया एक अनोखा रिकॉर्ड, डालें एक नजर

नई दिल्‍ली। चॉकलेट तो वैसे छोटे से लेकर बड़े तक सभी को पसंद होती है। महिलाओं की अगर बात करें तो वह भी इसकी दीवानी होती हैं। चॉकलेट के मामले में विदेश के कुछ शहर प्रसिद्ध हैं लेकिन भारत का नाम भी पीछे नहीं हैं। एक रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि चॉकलेट पसंद करने वालों में भारत का नाम काफी तेजी से आगे बढ़ा है।

चॉकलेट पसंद करने वालों में भारत का नाम इस वजह से हुआ दर्ज

जो खबरें मिली हैं उसके मुताबिक भारत चॉकलेट पंसद करने वालों का देश बन गया है। और है पिछले साल बिक्री में 13 प्रतिशत की वृद्धि हुई। एक रिपोर्ट में कहा गया है। लंदन की कंपनी मिनटेल के अनुसार जहां दूसरे देशों में चॉकलेट की बिक्री स्थिर है वहीं भारत में 2016 में 228,000 टन चॉकलेट की खपत हुई। आस्ट्रेलिया और इंडोनेशिया में यह आंकड़ा क्रमश: 95,000 और 94,000 टन का रहा।

भारत के साथ-साथ पोलैंड ने भी दिखाई तेजी

भारत के साथ-साथ एक और देश पोलैंड ने भी इस मामले में तेजी दिखाई है। चॉकलेट खपत में क्रमश: 13 प्रतिशत और 2 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी और फ्रांस की बिक्री इस दौरान इससे पिछले साल के स्तर पर स्थिर रही जबकि रूस में 2 प्रतिशत, ब्राजील में 6 प्रतिशत और चीन में 6 प्रतिशत की गिरावट आयी।

Source:puriduniya.com

No comments:

Post a Comment