रियो ओलंपिक्स के एथलेटिक्स वर्ग के महिला 3000मी स्टीपलचेस इवेंट में भारत की ललिता बाबर फाइनल के लिए क्वालीफाई कर गई हैं। ललिता ने 9:19:76 का समय लेकर नया नेशनल रिकॉर्ड भी बनाया। हालाँकि भारत की ही सुधा सिंह इस इवेंट के फाइनल में जगह नहीं बना पाईं। क्वालीफाइंग राउंड में ललिता सातवें स्थान पर रहीं।
हीट 2 में ललिता ने बढ़िया शुरुआत की थी और उन्होंने एक समय बढ़त भी बना ली थी लेकिन 2500मी के बाद उनके प्रदर्शन में गिरावट आई। आखिरी लैप में केन्या की बीट्रिस चेपकोएच ने बढ़त ले ली और इस हीट में पहले स्थान पर रहीं। उनके बाद यूएसए की एमा कोबर्न और ट्यूनीशिया की हबीबा घ्रीबी रहीं। इन तीनों ने सीधा फाइनल राउंड के लिए क्वालीफाई कर लिया। ललिता का समय हीट 1 के बाकी क्वालीफाई करने वाले दावेदारों से कहीं ज्यादा अच्छा था और अब उन्हें बस हीट तीन के परिणाम का इंतज़ार था। पहले हीट से ब्रूनेई की रुथ जेबेट, इथियोपिया की सोफ़िया असेफा और जर्मनी की फेलिसिटास क्रॉस ने क्वालीफाई किया था।
तीसरे हीट में हालाँकि भारत की सुधा सिंह 9:43.29 के समय के साथ नौंवें स्थान पर रहीं। इस हीट की विजेता केन्या की कियेंग जेप्केमोई रही। उनके अलावा इस हीट से ऑस्ट्रेलिया की गेनेविएवे लाकाज़े और यूएसए की कर्टनी फ्रेरीच ने क्वालीफाई किया।
तीनों हीट के बाद क्वालीफाइंग लिस्ट आने पर ललिता बाबर सातवें स्थान पर थी और 18 एथलीटों ने फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। इस रेस की सबसे ख़ास बात ये थी कि इथियोपिया की एटेनेश डिरो का जूता दौड़ के बीच में ही खुल गया, समय बचाने के लिए उन्होंने बिना जूते के ही दौड़ पूरी की। रियो के दर्शकों ने इस चीज़ के लिए उनका तालियों से जोरदार अभिनंदन किया।
अब देखना है कि क्या ललिता बाबर भारत के लिए 3000मी स्टीपलचेस इवेंट में पदक ला पति हैं या नहीं?
Courtesy: sports keeda. Com
No comments:
Post a Comment