नई दिल्ली. दुनिया के 10 सबसे अमीर देशों की एक लिस्ट में भारत 7th नंबर पर है। कनाडा (8th), ऑस्ट्रेलिया (9th) और इटली (10th) हमसे पीछे हैं। 'न्यू वर्ल्ड वेल्थ' (NWW) की रिपोर्ट के मुताबिक, पहली पोजीशन पर अमेरिका और दूसरी पर चीन है। रिपोर्ट में किसी देश की अमीरी का असेसमेंट वहां के लोगों की इंडिविजुअल वेल्थ के आधार पर किया गया है। भारत के पास 5600 अरब डॉलर...
- न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, 'न्यू वर्ल्ड वेल्थ' ने दुनिया के अमीर देशों को लेकर रिपोर्ट जारी की है। भारत की इंडिविजुअल वेल्थ 5600 अरब डॉलर (करीब 3.75 लाख अरब रुपए) बताई गई है।
- कनाडा के पास 4700 अरब डॉलर (3.14 लाख अरब रुपए), ऑस्ट्रेलिया के पास 4500 अरब डॉलर (3.01500 लाख अरब रुपए) और इटली के पास 4400 अरब डॉलर (2.94 लाख अरब रुपए) की इंडिविजुअल वेल्थ है।
- लिस्ट में नंबर 1 पर काबिज अमेरिका की इंडिविजुअल वेल्थ 48900 अरब डॉलर (32.76300 लाख अरब रुपए) है।
दूसरे नंबर पर चीन, तीसरे पर जापान
- सबसे अमीर देशों की इस लिस्ट में चीन दूसरे नंबर है। इसके पास 17400 अरब डॉलर (11.65 अरब डॉलर रुपए) की दौलत है।
- जापान तीसरे नंबर पर है, जहां 15100 अरब डॉलर (10 लाख अरब रुपए) की वेल्थ है।
- यूके चौथे पायदान पर है जिसकी 9200 अरब डॉलर (6.16 लाख अरब रुपए) की इंडिविजुअल वेल्थ है।
- जर्मनी 5th (9 हजार 100 अरब डॉलर) और फ्रांस 6th (6 हजार 600 अरब डॉलर) पोजीशन पर हैं।
इंडिविजुअल वेल्थ में क्या शामिल?
- रिपोर्ट के मुताबिक, इसमें संबंधित देशों के लोगों की इंडिविजुअल प्रॉपर्टी, कैश, इक्विटी (शेयर) और बिजनेस को शामिल किया गया है। सरकारी फंड को इससे बाहर रखा गया है।
ये हैं भारत के लिस्ट में रहने की वजह
- रिपोर्ट के मुताबिक, अमीर देशों की लिस्ट में भारत के शामिल होने की वजह यहां की बड़ी आबादी है।
- 2 करोड़ 20 लाख लोगों की आबादी के लिहाज से देखें तो ऑस्ट्रेलिया की रैंकिंग भी अच्छी कही जा सकती है।
- ये भी बताया गया है कि बीते 12 महीनों में भारत, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा ने अच्छी ग्रोथ की और इटली से आगे निकल गए।
- रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि बीते 5 साल में चीन सबसे तेजी से ग्रोथ करने वाला अमीर देश रहा है।
NWW एक रिसर्च कंपनी है
- यह रिपोर्ट ‘न्यू वर्ल्ड वेल्थ’ (NWW) ने बनाई है। यह साउथ अफ्रीका की प्राइवेट वेल्थ इंटेलिजेंस और मार्केट रिसर्च कंपनी है।
- NWW की शुरुआत 2013 में हुई थी। इसका हेडऑफिस जोहानसबर्ग में है। दूसरा ऑफिस ब्रिटेन में है।
- NWW ऑफर पर वेल्थ, माइग्रेशन, रेटिंग, वुमन सेफ्टी, हाई नेट वोर्थ इंडीविजुअल (HNWI) और पोलिटिकल व इकोनॉमिकल रिसर्च रिपोर्ट भी तैयार करती है।
Courtesy: bhaskar.com
No comments:
Post a Comment