Saturday, 27 August 2016

यूएस ओपन: सेरेना की निगाह एक और रिकॉर्ड पर

दुनिया की नंबर एक टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स सोमवार से शुरू होने वाले यूएस ओपन में एक और रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कराने के इरादे से उतरेंगी।

न्यूयॉर्क। दुनिया की नंबर एक टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स सोमवार से शुरू होने वाले यूएस ओपन में एक और रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कराने के इरादे से उतरेंगी। जुलाई में विंबलडन के रूप में अपना 22वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतकर ओपन ईरा में स्टेफी ग्राफ के रिकॉर्ड की बराबरी करने वाली 34 वर्षीय अमेरिकी खिलाड़ी की निगाह अब ऑस्ट्रेलिया की मार्गरेट कोर्ट के सर्वकालिक 24 ग्रैंडस्लैम खिताब पर है। हालांकि उनकी इस राह में उनका कंधा रुकावट बन सकता है। उनके दायें कंधे में कुछ दिक्कत है।

सेरेना अगर यहां खिताब जीतती हैं तो वह ग्राफ के रिकॉर्ड 186 हफ्ते तक विश्व रैंकिंग में लगातार नंबर एक पर रहने का रिकॉर्ड भी तोड़ देंगी। साथ ही वह क्रिस एवर्ट का ओपन ईरा में सर्वाधिक यूएस ओपन खिताब जीतने का कीर्तिमान भी अपने नाम कर लेंगी। क्रिस ने छह बार यह खिताब जीता है, जबकि सेरेना की यह सातवीं ट्रॉफी होगी। सेरेना को रियो ओलंपिक के तीसरे दौर में ही शिकस्त का सामना करना पड़ा था। वह अपने खिताब का बचाव नहीं कर पाईं थीं। डबल्स में भी वीनस के साथ उन्हें हार मिली थी।

Courtesy: jagran. Com

No comments:

Post a Comment