Monday, 15 August 2016

ब्रेग्जिट में हो सकती है देरी, 2019 तक EU से अलग हो पाएगा ब्रिटेन: रिपोर्ट

लंदन
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ब्रिटेन 2019 तक यूरोपीय संघ (ईयू) का सदस्य बना रह सकता है जो कि पूर्व के अनुमानों से एक साल अधिक होगा। संडे टाइम्स ने सूत्रों के हवाले से यह खबर प्रकाशित की है। इसके अनुसार प्रधानमंत्री टरीसा मे जनवरी 2017 में लिस्बन संधि की धारा 50 को कार्यान्वित कर सकती हैं। इससे ब्रेग्जिट से पहले दो साल की औपचारिक वार्ताओं की शुरुआत होगी।

अखबार का कहना है कि हालांकि मे इसे टालने को मजबूर हो सकती हैं क्योंकि नया ब्रेग्जिट और अंतरराष्ट्रीय व्यापार विभाग तब तक तैयार नहीं होगा। इसके अलावा फ्रांस और जर्मनी में चुनावों को भी इस देरी का संभावित कारण बताया जा रहा है।

बता दें कि एक ऐतिहासिक जनमत संग्रह के बाद ब्रिटेन जून महीने के अंत में ईयू से अलग हो गया था। ब्रिटेन के इस फैसले के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफे की घोषणा कर दी थी। कैमरन के बाद जुलाई महीने में टरीसा मे ने नई प्रधानमंत्री के तौर पर पदभार संभाला था।

Courtesy: India times. Com

No comments:

Post a Comment