Sunday, 28 August 2016

अमर सिंह के दर्द पर सीएम अखिलेश का मरहम, जयाप्रदा को कैबिनेट मंत्री का दर्जा

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज जयाप्रदा के कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्रदान कर दिया है। जयाप्रदा अब उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद का वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है।

लखनऊ (वेब डेस्क)। मुलायमवादी राज्यसभा सदस्य अमर सिंह के दर्द पर आज मुख्यमंत्री ने मरहम लगा दिया है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अमर सिंह की खास जयाप्रदा को आज कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्रदान किया है।

अमर सिंह के तीन-चार दिन पहले राज्यसभा सदस्य के पद के इस्तीफे की धमकी का असर आज काम कर गया।

अमर सिंह को शिकायत थी कि अब तो मुख्यमंत्री उनको समय न देने के साथ ही बात तक करना पसंद नहीं करते हैं। इसके साथ ही अमर सिंह अपनी खास फिल्म अभिनेत्री तथा पूर्व सांसद जयाप्रदा को समाजवादी पार्टी में महत्व न मिलने पर मर्माहित थे।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज जयाप्रदा के कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्रदान कर दिया है। जयाप्रदा अब उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद का वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है। उनको कैबिनेट मंत्री की सुविधा प्रदान की जाएगी। उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के अध्यक्ष विख्यात गीतकार गोपाल दास नीरज हैं।

समाजवादी पार्टी में वापसी के बाद से ही अमर सिंह बेचैन थे। शायद यही कारण था कि उन्होंने अपने सम्मान को ठेस पहुंचाने तक की बात कह दी थी, लेकिन मुद्दा तो जयाप्रदा को मंत्री पद दिलाने का था।

इसी कारण से आज मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जया प्रदा को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दे दिया। अमर सिंह के सपा में शामिल होने के बाद से ही जयाप्रदा के लिए अखिलेश कैबिनेट में मंत्री पद के कयास लागए जा रहे थे लेकिन कुछ वजहों से इसमें देरी हुई, इसके बाद तो अमर सिंह को अपने तेवर दिखाने पड़े, जिसके बाद आज जया को यह पद दिया गया।

Courtesy: jagran. Com

No comments:

Post a Comment