Friday, 26 August 2016

अभिनव बिंद्रा करेंगे ओलंपिक में शूटर्स के खराब प्रदर्शन की जांच

भारत के पहले और इकलौते ओलंपिक व्यक्तिगत स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा रियो ओलंपिक में भारतीय निशानेबाजों के खराब प्रदर्शन की जांच करेंगे।

नई दिल्ली, प्रेट्र। भारत के पहले और इकलौते ओलंपिक व्यक्तिगत स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा रियो ओलंपिक में भारतीय निशानेबाजों के खराब प्रदर्शन की जांच करेंगे। राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआइ) ने बिंद्रा को जांच के लिए गठित पांच सदस्यीय समिति का अध्यक्ष चुना है। हालांकि बिंद्रा ने निशानेबाजों से सवालात करने से इन्कार कर दिया, क्योंकि वह खुद टीम का हिस्सा थे।

एनआरएआइ ने कहा, 'समिति का काम यह पता लगाना है कि रियो ओलंपिक में निशानेबाजों को एक भी पदक क्यों नहीं मिल सका। समिति यह सुझाव भी देगी कि एनआरएआइ कौन से कदम उठाए जिससे भविष्य में ओलंपिक में खराब प्रदर्शन फिर से नहीं हो।' बिंद्रा ने एनआरएआइ से कहा कि वह अपने किसी साथी से सवालात नहीं करेंगे, लेकिन समीक्षा समिति के किसी भी आकलन के लिए तैयार हैं। इस समिति को अपनी रिपोर्ट चार सप्ताह के अंदर सौंपने केलिए कहा गया है। समिति अपनी पहली बैठक 30 या 31 अगस्त को करेगी। समिति में बिंद्रा के अलावा पूर्व टेनिस खिलाड़ी मनीषा मल्होत्रा, एनआरएआइ सचिव राजीव भाटिया और दो पत्रकार भी शामिल हैं।

Courtesy: jagran. Com

No comments:

Post a Comment