दीपचंद शर्मा ने चेक के साथ 10 जून 2015 का पत्र भी भेजा था। पत्र में कहा गया था कि चेक देश के सबसे गरीब व्यक्ति को दिया जाए अन्यथा उन्हें लौटा दिया जाए।
नई दिल्ली, प्रेट्र। प्रधानमंत्री राहत कोष में एक लाख रुपये के दान को प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने लौटा दिया। दान देने वाले व्यक्ति की शर्त थी कि इसे देश के 'सबसे गरीब' व्यक्ति को दिया जाए।
आरटीआइ आवेदनकर्ता दीप चंद्र शर्मा इस मामले को लेकर मुख्य सूचना आयुक्त (सीआइसी) आरके माथुर के पास पहुंचे। उन्होंने पीएमओ को भेजे एक लाख रुपये चंदे की स्थिति और किस उद्देश्य के लिए इसका इस्तेमाल किया गया आदि के बारे में जानकारी मांगी। उन्होंने चेक के साथ 10 जून 2015 का पत्र भी भेजा था। पत्र में कहा गया था कि चेक देश के सबसे गरीब व्यक्ति को दिया जाए अन्यथा उन्हें लौटा दिया जाए।
पीएमओ ने सीआइसी को बताया कि आवेदक को 18 मार्च 2016 को दान की राशि लौटा दी गई। ऐसा दान के साथ शर्त के चलते किया गया। कोष में खास उद्देश्य की शर्त के साथ दिया गया चंदा स्वीकार नहीं किया जाता। माथुर ने अपने आदेश में कहा कि पीएमओ ने चेक लौटाने के बारे में सच्चाई बताई और दिया गया चंदा लौटा दिया। इसलिए आवेदक द्वारा चंदे की राशि के बारे में पूछने का कोई मतलब नहीं। आयोग ने पीएमओ पर पेनाल्टी लगाने की शर्मा की मांग को भी ठुकरा दिया।
Courtesy: jagran. Com
No comments:
Post a Comment