Monday, 22 August 2016

देश के लिए मेडल लाने वाली बेटी सिंधू के भव्य स्वागत को तैयार तेलंगाना

तेलंगाना राज्य सरकार ओलंपिक रजत पदकधारी पीवी सिंधू के आगमन पर भव्य स्वागत के लिए तैयार है।

Rio Olympic 2016 में भारत को चांदी का सिल्वर मेडल जितवाने वालीं पीवी सिंधू।

तेलंगाना राज्य सरकार ओलंपिक रजत पदकधारी पीवी सिंधू के आगमन पर भव्य स्वागत के लिए तैयार है। सिंधू सोमवार की सुबह ब्राजील से यहां पहुंचेंगी। सिंधू यहां राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पहुंचेंगी जिसके बाद उनका भव्य स्वागत होगा, फिर उन्हें एक रैली में गाचीबावली स्टेडियम तक खुली जीप में ले जाएगा। यहीं इस शीर्ष शटलर को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर सैकड़ों प्रशसंकों के हवाईअड्डे पर पहुंचने की उम्मीद है। तेलंगाना के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री केटी रामा राव वरिष्ठ अधिकारियों के साथ इस भव्य स्वागत की अगुवाई करेंगे और इस संबंध में सारे जरूरी इंतजाम कर लिए गए हैं।

सिंधू को रियो ओलंपिक में रजत पदक हासिल करने की उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने शनिवार को कहा कि 22 अगस्त को शहर में उनके यहां पहुंचने के बाद एक भव्य स्वागत किया जाएगा। तेलंगाना सरकार ने शनिवार को सिंधू के लिए पांच करोड़ रुपए के नकद पुरस्कार की घोषणा की थी और उन्हें गाचीबाउली में पुलेला गोपीचंद बैडमिंटन अकादमी के निकट 1,000 वर्ग गज का प्लाट भी दिया जाएगा। अगर वह इच्छुक हों तो उनके उचित सरकारी नौकरी भी दी जाएगी। वहीं तेलगांना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने रियो ओलंपिक खेलों में जिमनास्टिक में चौथे स्थान पर रहने वाली दीपा कर्मकार के लिए भी 50 लाख रुपए के नकद पुरस्कार की घोषणा की।

Courtesy: jansatta. Com

No comments:

Post a Comment