Tuesday, 23 August 2016

OMG: बोकारो में ओवरब्रिज के लिए हो रही थी खुदाई, निकला कोयला

झारखंड के बोकारो जिले के बोकारो थर्मल निशन हाट गोलघर के समीप डीवीसी के ओवरब्रिज निर्माण स्थल पर खुदाई के दौरान कोयला निकल गया। 12 फीट तक खुदाई के बाद कोयला निकलने लगा। इसके बाद काम बंद कर दिया गया। यहस्थान बोकारो एंव करगली कोयला क्षेत्र के समीप है। दो-तीन किलोमीटर की दूरी पर प्रोजेक्ट है।

अब तक इसकी सूचना न तो सीसीसीएल प्रबंधन को दी गई है न ही खनन विभाग को जानकारी है। जिस जगह पर खुदाई हो रही है, वहां कोयला मिलने की चर्चा जोर पकड़ रही है। सीसीएल के लीजहोल्ड एरिया में यह क्षेत्र है कि नहीं यह पक्के तौर पर मालूम नहीं है। वैसे कोयला मिलने से यह तय है कि निकट भविष्य में इस इलाके में कोल प्रोजेक्ट की संभावना बन रही है

Courtesy: livehindusthan. Com

No comments:

Post a Comment