प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से उनकी पेंशन में 20 फीसद वृद्धि की घोषणा की थी।
नई दिल्ली, प्रेट्र । स्वतंत्रता सेनानियों की मासिक पेंशन में 5,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से उनकी पेंशन में 20 फीसद वृद्धि की घोषणा की थी। बढ़ी हुई पेंशन 15 अगस्त 2016 से प्रभावी होगी।
गृह मंत्रालय के अधिकारी के मुताबिक, अंडमान के सेल्यूलर जेल में राजनीतिक कैदी रहे स्वतंत्रता सेनानी और उनके जीवनसाथी की पेंशन 24,775 रुपये से बढ़ाकर 30,000 रुपये प्रतिमाह कर दी गई है। इसी प्रकार ब्रिटिश काल में भारत से बाहर रहने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को अब 23,085 रुपये की जगह 28,000 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे। इंडियन नेशनल आर्मी (आइएनए) सदस्य समेत अन्य स्वतंत्रता सेनानियों की पेंशन 21,395 रुपये से बढ़ाकर 26,000 रुपये प्रतिमाह की गई है।
आश्रितों और योग्य बेटियों को दिए जाने वाले इमोल्यूमेंट को बढ़ाकर स्वतंत्रता सेनानियों को देय राशि का 50 फीसद कर दिया गया है। स्वतंत्रता सेनानी पेंशनरों की मौजूदा महंगाई राहत प्रणाली की जगह सरकारी कर्मचारियों की तरह वर्ष में दो बार मिलने वाले महंगाई भत्ते की प्रणाली को लागू किया गया है।
Courtesy: jagran. Com
No comments:
Post a Comment