Friday, 26 August 2016

डोपिंग के कारण चीन की वेटलिफ्टिंग टीम पर एक साल का बैन

डोपिंग के बढते मामलों के चलते चीन पर अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग महासंघ (आइडब्ल्यूएफ) ने एक साल का प्रतिबंध लगा दिया है।

बुदापेस्ट। चीन पर अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग महासंघ (आइडब्ल्यूएफ) ने एक साल का प्रतिबंध लगा दिया है। चीनी वेटलिफ्टरों के लगातार डोपिंग के नए मामले सामने आने की वजह से ये कड़ा फैसला सुनाया गया है। नतीजतन अब दुनिया के कई शीर्ष स्तर के वेटलिफ्टर अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

आइडब्ल्यूएफ ने आज पुष्टि कर दी कि 2008 बीजिंग ओलंपिक के तीन चीन वेटलिफ्टरों के दूसरे टेस्ट भी पॉजिटिव पाए जाने से उन पर बैन सुनिश्चित हो गया है (अगर ये साबित हो जाता है और अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक कमेटी भी इन्हें डिस्क्वालीफाई घोषित कर दे)।

गौरतलब है कि वेटलिफ्टिंग की दुनिया में चीन का अच्छा-खासा वर्चस्व रहा है। 2000 के बाद से अब तक हर ओलंपिक में वे वेटलिफ्टिंग की पदक तालिका में शीर्ष पर रहे हैं। रियो ओलंपिक में उन्होंने इस खेल में सर्वाधिक 7 मेडल जीते जिसमें पांच गोल्ड थे। आइडब्ल्यूएफ ने कहा कि यूक्रेन और अजरबैजान भी रूस, बेलारूस और कजाखस्तान के साथ प्रतिबंधित फेहरिस्त में शामिल हो गए हैं, जो पहले से ही एक साल का प्रतिबंध झेल रहे हैं।

Courtesy: jagran. Com

No comments:

Post a Comment