आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (ISIS) ने एक नया वीडियो जारी किया है जिसमें उसके लड़ाके एक बार फिर क्रूरता और अमानवीयता की सारी सीमाएं लांघते हुए नज़र आ रहे हैं। इस वीडियो में एक ब्रिटिश लड़का और चार अन्य बच्चे कुर्द लड़ाकों की निर्ममता से हत्या करते नज़र आ रहे हैं। बताया जाता है कि ये वीडियो सीरिया की राजधानी रक्का में बनाया गया है।
अंग्रेजी अखबार ‘डेली मेल’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस खौफनाक वीडियो में ISIS बच्चों के जरिये क़त्ल कराकर सन्देश भेज रहा है। वीडियो देखकर पता चल रहा है कि रक्का से खदेड़े जाने के बाद आईएस अब पहले से और ज्यादा क्रूर हो गया है। वीडियो में सेना की वर्दी पहने पांच बच्चे दिखाई दे रहे हैं, जिन्होंने हाथ में बंदूक ले रखी है। माना जा रहा है कि ये लड़के ब्रिटेन, मिस्र, तुर्की, ट्यूनीशिया और उज्बेकिस्तान के हैं।
वीडियो में एक लड़का अरबी में कुछ बोल रहा है और उसने एक बंदी के सिर पर थप्पड़ मारा। इसके बाद सभी लड़कों ने अपनी बंदूक उठाई और पांचों कुर्द लड़ाकों को मौत के घाट उतार दिया। आईएस ने अपनी नापाक हरकतों को अंजाम देने के लिए अब बच्चों को हथियार बना लिया है।
अंग्रेजी अखबार ‘द सन’ के मुताबिक ब्रिटिश लड़के की पहचान अबू अब्दुल्लाह अल ब्रितानी के रूप में हुई है। गोरे रंग और नीली आंखों वाले इस लड़के की उम्र करीब 12 साल है। अरबी में अबू का मतलब‘का बेटा’होता है जिससे संकेत मिलता है कि यह लड़का युवा ब्रिटिश आतंकवादी अब्दुल्लाह अल ब्रितानी का बेटा हो सकता है जिसने सीरिया में शादी की थी और बाद में एक ड्रोन हमले में मारा गया था।
Courtesy: livehindusthan. Com
No comments:
Post a Comment