बाको हराम ने एक नया वीडियो जारी किया जिसमें 2014 में अपहरण किए स्कूली छात्राओं को दिखाकर सरकार के सामने नई शर्त रखी है।
कानो। बोको हराम ने रविवार को एक नया वीडियो जारी किया है जिसमें कट्टरपंथी समूह की तरफ से करीब दो साल पहले नाइजीरिया के चिबोक शहर से अपहृत किए गए स्कूली छात्राओं को दिखाया गया है।
एएफपी के मुताबिक, अपहृत लड़कियों का यह वीडियो फूटेज बोको हराम के परेशान नेता अबुबकर शेकाउ की तरफ से बोको हराम का नया नेता चुने जाने की खबरों को खारिज करने के कुछ दिनों बाद आया है। साल 2014 के अप्रैल महीने में 276 लड़कियों के अपहरण किए जाने की खबर के बाद बोको हराम ने पूरी दुनिया का अपनी ओर ध्यान खींचा था।
हालांकि, वैसी हालत में जब नाइजीरिया के राष्ट्रपति ने कहा कि बोको हराम तकनीकी तौर पर पूरी तरीके से हार चुका है और उनकी सरकार उन अपहृत लड़कियों का पता लगाने के लिए संघर्ष कर रही है। ऐसे में क्षेत्र में बोको हराम की लगातार मौजूदगी राष्ट्रपति के लिए राजनीतिक तौर पर बेहद शर्म की बात है।
यू-ट्यूब पर डाले गए इस वीडियो में एक शख्स का चेहरा ढंका हुआ है जो ये बात कहता है, "उन्हें यह बात पता होनी चाहिए कि उनके बच्चे अभी भी हमारे हाथ में है।" इसमें यह भी कहा गया कि यह वीडियो बोको हराम के शेकाउ की तरफ से जारी किया गया है ना कि पश्चिमी अफ्रीकी प्रांत के इस्लामिक स्टेट की तरफ से।
इस ग्यारह मिनट के वीडियो में लड़कियां पीछे बैंकग्राउंड में बैठी हुई है जबकि ये शख्स कहता है, "अपहृत लड़कियों में से करीब 40 ने शादी कर ली है जबकि, उनमें से कुछ हवाई बमबारी के दौरान मारी जा चुकी है।" इसके आगे वह शख्स नाइजीरिया के सरकार से बाको हराम के लड़ाकूओं को इन लड़कियों के बदले में छोड़ने के लिए कहता है।
Courtesy: jagran. Com
No comments:
Post a Comment