जाह्नवी बहल ने 23 जुलाई को कहा था, ‘मैं 15 अगस्त को श्रीनगर में लाल चौक पर तिरंगा फहराउंगी क्योंकि यह वह जगह है जहां पर राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया गया।’
पंजाब के लुधियाना की 15 साल की जाह्नवी बहल। (फाइल फोटो)
ऐतिहासिक लाल चौक पर सार्वजनिक तौर पर तिरंगा झंडा फहराने का संकल्प लेने वाली और अलगाववादियों को रोक कर दिखाने की चुनौती देने वाली लुधियाना की 15 साल की एक लड़की को श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से प्रशासन ने आज (रविवार, 14 अगस्त) वापस भेज दिया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि 30 अन्य लोगों के साथ जाह्नवी बहल हवाई अड्डे पर पहुंची लेकिन सभी को बिना कारण बताए वापस भेज दिया गया। बहल इससे पहले राष्ट्रवाद पर चर्चा के लिए जेएनयू के छात्र नेता कन्हैया कुमार को चुनौती देकर सुर्खियों में आई थी।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि बहल सहित छह लोग चंडीगढ़ से एक विमान से जबकि 25 अन्य दिल्ली से दूसरे विमान से पहुंचे। अधिकारी ने कहा, ‘सभी को उसी विमान से वापस भेज दिया गया जिससे वे आए थे।’ उसने 23 जुलाई को कहा था, ‘मैं 15 अगस्त को श्रीनगर में लाल चौक पर तिरंगा फहराउंगी क्योंकि यह वह जगह है जहां पर राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया गया।’
Courtesy: jansatta.com
No comments:
Post a Comment