Monday, 15 August 2016

शराबबंदी को कोई रोक नहीं सकता, यह मेरा दृढ़ संकल्प: नीतीश

शराबबंदी पर हो रही चौतरफा बयानबाजी पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि शराबबंदी को कोई रोक नहीं सकता है। जिस तरह जल के प्रवाह को कोई नहीं रोक सकता है, उसी तरह इसे भी कोई नहीं रोक सकेगा।

मेरा संकल्प दृढ़ है
मुख्यमंत्री ने रविवार को गांधी संग्रहालय में आयोजित रेनोवेटेड चित्र कक्ष का उद्घाटन और गांधी जी के वन मैन बाउंड्री फोर्स की थीम पर भित्ति चित्र का अनावरण कार्यक्रम में यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि मेरा संकल्प दृढ़ है। शराबबंदी से राज्य सरकार को कोई आर्थिक संकट भी आने वाला नहीं है। सरकार के सभी सात निश्चय पूरे होंगे। कुछ लोग जबरिया संकट उत्पन्न कर रहे हैं। मैं उनसे कहूंगा कि राजस्व की चिंता मत कीजिए। राष्ट्रपिता के आदर्शोँ को अपनाए बिना उन्हें श्रद्धांजलि नहीं दी जा सकती है। लोगों को भी गांधी जी की बात माननी चाहिए।

माहौल खराब न करें
मुख्यमंत्री ने कहा कि शराबबंदी से असहमत लोगों से मैं अपील करूंगा कि क्यों वे राज्य के बेहतर माहौल को खराब न करें। कोई सुझाव देना चाहते हैं तो जरूर दें। लेकिन सुझाव शराबबंदी के पक्ष में हो। हिंदू-मुस्लिम अथवा सिख किसी भी धर्म में शराब पीने को बहुत ही खराब माना गया है। गांधी जी की चंपारण यात्रा का 100 साल भी पूरा हो रहा है। इसलिए बिहारियों को तो जरूर संकल्प लेना चाहिए।

राजस्व बढ़ने से होती थी आत्मग्लानी
मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोग मुझ पर आरोप लगाते हैं कि मैंने पहले शराब की आदत लगाई फिर इसे बंद किया। क्या मैं घरों में शराब पहुंचाता था। मैंने शराब के दो नंबर के कारोबार को रोकने के लिए नयी व्यवस्था बनाई थी। इससे राजस्व बढ़ गया, लेकिन इससे आत्मग्लानी होती थी।

Courtesy: livehindusthan. Com

No comments:

Post a Comment