2017 में लॉन्च होने वाले आईफोन मॉडल में टच आईडी बटन नहीं होगा। एप्पल इसको हटाने पर विचार कर रहा है। इसके स्थान पर स्क्रीन पर एक डेसीगनेटेड एरिया में टच आईडी होगी जिसको दबाने पर हल्का सा वाइब्रेशन होगा।
एंड्रॉयड फोन की तरह दिखेगा फोन
सूत्रों के अनुसार अगले साल लॉन्च होने वाले आईफोन का लुक एक नार्मल एंड्रॉयड फोन की तरह होगा। जैसे एंड्रायड फोन में टच स्क्रीन होता है वैसा ही अब इस आईफोन में दिखेगा। टच बटन आईफोन का सबसे यूनिक फीचर होता था। इस टच बटन को दबाने के बाद ही स्क्रीन लॉक ओर अनलॉक होती थी। टच बटन से पता चलता था कि फोन रखने वाला व्यक्ति इसका इस्तेमाल कर रहा है। यह एप्पल के मोबाइल पेमेंट सर्विस का फाउंडेशन था।
एप डाटा को सेफ रखने में भी मिलती थी मदद
टच आईडी बटन से एप डाटा को सेफ रखने में मदद मिलती थी। आईओएस 10 जो कि एप्पल इस साल लॉन्च करने जा रहा है उसमें भी टच आईडी का इस्तेमाल सफारी ब्राउजर पर मोबाइल से पेमेंट करने के लिए किया जा सकेगा।
आईफोन में दिखेंगे यह सारे बदलाव
एप्पल 2017 में लॉन्च होने वाले आईफोन में कई तरह के बदलाव और करने जा रहा है। इस फोन में तिरछी ओलेड स्क्रीन होगी, जो कि अभी तक किसी भी पुराने आईफोन में नहीं देखी गई है। नए डिजाइन में ग्लास बॉडी होगी जो कि मेटल बॉडी डिजाइन की जगह होगी। अभी तक जितने भी आईफोन के मॉडल कंपनी ने मार्केट में उतारे हैं उन सभी में मेटेलिक बॉडी होती थी।
Courtesy: livehindusthan. Com
No comments:
Post a Comment