Tuesday, 23 August 2016

रियो ओलंपिक में बने इतने वर्ल्ड रिकॉर्ड्स, जानिए किसने-किसने रचा इतिहास

रियो ओलंपिक के दौरान कई एथलिटों ने अपने चमत्कारिक प्रदर्शन के दम पर कई नए वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए और इतिहास रच दिया।

नई दिल्ली। खेलों के महाकुंभ रियो ओलंपिक का आज समापन हो गया। 5 अगस्त से 21 अगस्त तक चले इस खेल महाकुंभ में 207 देशों के 11,544 एथलिटों ने 28 खेलों में हिस्सा लिया और अपना दमखम दिखाया। ओलंपिक के दौरान कई एथलिटों ने अपने चमत्कारिक प्रदर्शन के दम पर कई नए वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए और इतिहास रच दिया। एक नजर उन खिलाड़ियों पर जिन्होंने रियो ओलंपिक में नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।

- तीरंदाजी में कोरिया की किम वूजिन ने रिकॉर्ड 700 अंक जुटाए और एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया।

-हंगरी की हॉस्टू कार्टिका ने स्विमिंग 400 मीटर मेडले को पूरा करने में 4:26.36 सेकेंड का समय लिया।

-चीन के लॉन्ग क्विंगक्वान ने पुरुष वेटलिफ्टिंग (56 किग्रा) मुकाबले में 307 किलोग्राम वजह उठाकर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।

-यूनाइटेड स्टेट्स के पीटी एडम्स ने स्विमिंग (100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक) मुकाबले में 57.13 सेकेंड का समय निकालकर नया रिकॉर्ड बनाया।

-अमेरिका की ले डेकी कैथली ने स्विमिंग (400 मीटर फ्रीस्टाइल, महिला) मुकाबले में 3:56:46 सेकेंड का समय निकालकर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।

-स्वीडन की सारा जोस्ट्रम ने स्विमिंग (100 मीटर बटरफ्लाई, महिला) मुकाबले में 55.48 सेकेंड का समय निकाला और वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।

-चीन की वी डेंग ने वेटलिफ्टिंग ( महिला 63 किलोग्राम भारवर्ग) मुकाबले में 147 किलोग्राम और 262 किलोग्राम वजन उठाकर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया।

-चीन की ल्यू जियाओजुन ने वेटलिफ्टिंग (पुरुष 77 किलोग्राम भारवर्ग) में 177 किलोग्राम वजन उठाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।

-कजाखस्तान के निजात रहीमोव ने वेटलिफ्टिंग (पुरुष 77 किलोग्राम भारवर्ग) में 214 किलोग्राम वजन उठाकर नया रिकॉर्ड बनाया।

-ऑस्ट्रेलियाई महिला तैराकी टीम ने तैराकी ( 4गुणा 100 मीटर फ्रीस्टाइल रिले) प्रतियोगिता में 3:30:65 सेकेंड का समय निकालकर नया रिकॉर्ड बनाया।

-यूथोपिया की इयाना अल्माज ने महिला 10000 मीटर रेस में 29:17.45 मिनट का समय निकालकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।

-चीन के गोंग/जोंग ने साइक्लिंग टीम स्प्रिंट में 31.928 सेकेेंड का समय निकाला और नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।

-ग्रेट ब्रिटेन की साइक्लिंग टीम ने पुरुष टीम परस्यूट प्रतियोगिता में 3:50:265 सेकेंड का समय निकालकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।

-इरान के कियानूश रूस्तमी ने वेटलिफ्टिंग (पुरुष 85 किलोग्राम) मुकाबले में 396 किलोग्राम वजन उठाकर नया रिकॉर्ड कायम किया।

-अमेरिका के केटी लेडेकी ने तैराकी (800 मीटर फ्रीस्टाइल) प्रतियोगिता में 8:04:79 का समय निकालकर नया रिकॉर्ड बनाया।

-ग्रेट ब्रिटेन महिला साइक्लिंग टीम ने साइक्लिंग (महिला टीम परस्यूट) मुकाबले में 4:10.236 सेकेंड का समय निकालकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।

-अमेरिका के रेयान मर्फी ने तैराकी (100 मीटर बैकस्ट्रोक) प्रतियोगिता में 51.85 सेकेंड का समय निकाला और वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।

-पौलेंड के अनीता लोदारजिक ने एथलेटिस्क (पुरुष हैमर थ्रो) में 82.29 सेकेंड का समय निकालकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।

-जोर्जिया के लाशा तलकाजे ने वेटलिफ्टिंग (पुरुष, प्लस 105 किलोग्राम) प्रतियोगिता में 473 किलोग्राम वजन उठाकर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया।

Courtesy: jagran. Com

No comments:

Post a Comment