टीम इंडिया और बीसीसीआइ ने ऐसे दी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं
नई दिल्ली। 70वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज तीसरी बार लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित किया। इस खास अवसर पर तमाम जगह स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया जा रहा है। ऐसे में बीसीसीआइ और टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने भी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सभी देशवासियों को बधाई दी। जिसे बीसीसीआइ ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया है।
बता दें कि टीम इंडिया इस समय वेस्टइंडीज दौरे पर है जहां भारतीय टीम ने तीसरे टेस्ट में वेस्टइंडीज को 237 रनों से मात दी। भारतीय टीम ने इसी के साथ चार टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।
वीडियो साभार बीसीसीआइ ट्विटर हैंडल
इस खास अवसर पर टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने देशवासियों को बधाई दी।
Courtesy: jagran. Com
No comments:
Post a Comment