70वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को 70 हजार मोमबत्तियां जलाकर विश्व रिकॉर्ड बनाने का दावा प्रस्तुत किया गया। ये मोमबत्तियां 210 किलोग्राम के केक पर लगायी गयी थीं। इसके अलावा केक भी काटा गया। इस आयोजन में हर वर्ग के लोग शामिल हुए।
महमूरगंज स्थित माहेश्वरी भवन में यह आयोजन करने वाले लघु फिल्म निर्माता डॉ. जगदीश पिल्लै ने बताया कि इस साल अमेरिका के लॉस एंजिल्स में एक कंपनी के 70 वर्ष पूरे होने पर 50151 मोमबत्तियां जलाई गयी थीं। इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए यह आयोजन किया गया। अब इसकी प्रविष्टि गिनीज बुक को भेजी जायेगी।
डॉ. पिल्लै ने इसके पहले 22 जुलाई को 16 हजार से ज्यादा पोस्टकार्ड सजाकर गिनीज रिकॉर्ड के लिए दावा किया था। अब वह बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के तहत 19 अगस्त को एक नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में जुटे हैं।
Courtesy: livehindusthan. Com
No comments:
Post a Comment