पुड्डुचेरी की उप राज्यपाल किरण बेदी ने कुछ आला अधिकारियों के असहयोगी रवैये से क्षुब्ध होकर धमकी दी कि स्वच्छ पुड्डुचेरी अभियान में सहयोग नहीं मिलने पर वह इस्तीफा दे देंगी।
बेदी ने एक मैराथन को हरी झंडी दिखाने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि सुबह सड़कों की सफाई के काम के लिए कुछ वरिष्ठ अधिकारियों ने इंकार कर दिया है। महज कुछ अधिकारी इस अभियान में उनका साथ दे रहे हैं।
उन्होंने कहा, यह नहीं चल सकता। सड़कों की सफाई उप राज्यपाल का काम नहीं है। यह हम सब का काम है। लोग सड़कों को गंदा कर रहे हैं और उप राज्यपाल साफ कर रही हैं।
उन्होंने मैराथन में हिस्सा ले रहे युवाओं से पूछा कि क्या यह सही तरीका है। उन्होंने कहा 'एक स्वच्छ और स्वस्थ पुड्डुचेरी बनाना हर किसी की जिम्मेदारी है। यह केवल मेरी जिम्मेदारी नहीं है। अगर आप चाहते हैं कि मैं उप राज्यपाल के तौर पर काम करूं तो आपको मेरा साथ देना होगा।'
Courtesy: livehindusthan. Com
No comments:
Post a Comment