टॉप-12 में क्वालीफ़ाई करने के लिए मिला लक्ष्य हासिल नहीं कर पाईं मनप्रीत
रियो ओलंपिक्स में एथलेटिक्स के पहले दिन भारत को निराशा हाथ लगी, जब शॉट पुट में भारतीय उम्मीद मनप्रीच कौर पहले ही दौर में बाहर हो गईं। क्वालिफ़ाइंग राउंड में मनप्रीत का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा, उनका बेस्ट स्कोर 17.06 मीटर का रहा। मनप्रीत कौर महिला इवेंट के दोनों ग्रुप को मिलाकर 23वें स्थान पर रहीं।
फ़ाइनल राउंड के लिए क्वालीफ़ाई करने के लिए मनप्रीत को 18.40 मीटर की दूरी तक गोला फेंकना था। फ़ाइनल राउंड में कुल 12 एथलीट क्वालीफ़ाई कर सकते थे, लेकिन 36 में से केवल 6 महिलाओं ने ही इस लक्ष्य को हासिल किया।
न्यूज़ीलैंड की वैलेरी एडम्स ने क्वालीफ़ाइंग राउंड में टॉप स्थान हासिल किया, उनका बेस्ट स्कोर रहा 19.74 मीटर। जर्मनी की क्रिस्टिना श्वावनिट्ज़ 19.18 मीटर के साथ दूसरे पायदान पर रहीं। अमेरिका की मिशेल कार्टर तीसरी एथलीट रहीं, जिन्होंने 19 मीटर की दूरी पार किया।
मनप्रीत कौर का करियर बेस्ट स्कोर 17.96 था, जो उन्होंने राष्ट्रीय चैंपियनशीप के दौरान हासिल किया था और वह एक राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी है। पटियाला की इस शॉट पुटर ने आशा जताई थी कि वह 19 मीटर भी छू सकती हैं, क्योंकि प्रैक्टिस के दौरान कई बार उन्होंने 18.60 मीटर तक गोला फेंका था।
बारिश की वजह से भी एथलीट्स के प्रदर्शन पर असर पड़ा क्योंकि लगातार तौलिए से उन्हें गोले को बार बार सूखाना पड़ रहा था। लेकिन फ़ाइनल राउंड मे क्वालीफ़ाइ करने वाली टॉप-3 शॉट पुटर को इससे कोई फ़र्क नहीं पड़ा।
Courtesy: sports keeda. Com
No comments:
Post a Comment