Sunday, 14 August 2016

विदेश भागे विजय माल्या पर CBI ने दर्ज किया 'चारसौबीसी' का केस

नई दिल्ली: संकटों में फंसे शराब कारोबारी विजय माल्या के खिलाफ जांच एजेंसी सीबीआई ने एक नया मामला दर्ज किया है जो भारतीय स्टेट बैंक को 1,600 करोड़ रपये के रिण की अदायगी में कथित गड़बड़ियों से संबंधित है.

सीबीआई सूत्रों ने बताया कि स्टेट बैंक की ओर से मिली शिकायत पर यह मामला दर्ज किया गया है. गौरतलब है कि किंगफिशर एयरलाइंस को कर्ज देने वाले 17 बैंकों के समूह का नेतृत्व स्टेट बैंक कर रहा है.

सूत्रों ने कहा कि माल्या पर आरोप है कि उन्होंने रिण अदायगी की योजना में बदलाव के लिए जो अर्जी दी थी उसमें सूचनाओं को छुपाया गया था. सीबीआई माल्या के खिलाफ उनकी बंद पड़ी एयरलाइन किंगफिशर पर आईडीबीआई बैंक के बकाया रिण के भुगतान में चूक के मामले में एक मामला पहले ही दर्ज किए हुए है.

माल्या इस किंगफिशर एयरलाइंस के प्रवर्तक है. इस एयरलाइन ने अपने उपर बकाया रिण को दोबारा पुनर्गठित कराने के बाद 2010 में 17 बैंकों के समूह से 6,900 करोड़ रपये का रिण लिया था. स्टेट बैंक का इस एयरलाइन में 1,600 करोड़ रपए फंसा है. बैंकों ने फरवरी 2013 में किंगफिशर से रिण वापस मांग लिया पर उसके बाद वे यूबी समूह के रेहन में रखे शेयरों को बेच कर 1,100 करोड़ रपए ही निकाल सके.

Courtesy: abplive. Com

No comments:

Post a Comment