वाशिंगटन (एएनआई)। शीर्ष अमेरिकी सांसद ने पाकिस्तान का उल्लेख अमेरिका के सबसे कुरुप सहयोगी के तौर पर किया। क्योंकि एक ओर जहां इस्लामाबाद वाशिंगटन के साथ अपनी दोस्ती जताता है वहीं दूसरी ओर आतंकियों व आतंकवाद को समर्थन देता है।
वाशिंगटन टाइम्स में छपे एक ओपिनियन पीस ‘पाकिस्तान लॉंग हिस्ट्री ऑफ डुप्लीसिटी’ में रिपब्लिकन सीनेटर टेड पो ने बताया अमेरिका के हित के खिलाफ लगातार काम कर रहे पाकिस्तान को इसके लिए आरोपी बनाना अनिवार्य है। उन्होंने कहा अमेरिका के पास तीन तरह के सहयोगी हैं गुड (अच्छे), बैड (खराब), अग्ली (बदसूरत)।
पो ने कहा अच्छे सहयोगी वे हैं जो अमेरिका जैसा एक समान विचार होतेे हैं। खराब वे हैं जो हमेशा आतंकवाद को समर्थन देते हैं और अमेरिका के उद्देश्यों को नजरअंदाज कर कमजोर बनाते हैं और अमेरिका को अपमानित करते हैं, और बदसूरत पाकिस्तान जैसे देश हैं जो संयुक्त राज्य अमेरिका से अरबों डॉलर की मदद लेते हैं और साथ ही साथ दुनिया भर के अमेरिकियों की हत्या के लिए जिम्मेदार आतंकियों का समर्थन करते हैं।
सीनेटर टेड पो का कहना है कि पाकिस्तान के विश्वासघात के बावजूद अमेरिका संबंध तोड़ने या सार्थक रूप से इसमें कटौती करने के खिलाफ रहा है क्योंकि अफगानिस्तान में गठबंधन सेना को रसद और हथियार पाक के जरिये ही पहुंचाएं जाते हैं। लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि पाक को स्वतंत्रता दी जाए।
इससे पहले भी टेड पो ने कई बार पाकिस्तान के साथ अमेरिका के सहयोग पर आपत्ति जतायी है। उन्होंने कहा था कि इस पर काम करना होगा जिससे पूरी दुनिया में लोगों को पता चले कि पाकिस्तान एक आतंकवाद प्रयोजित देश है। टेड ने पाकिस्तान के नाटो सदस्यता पर भी सवाल उठाया था।
Source:jagran.com
No comments:
Post a Comment