Tuesday, 25 July 2017

पतंजलि के सामने नतमस्तक हुए कोलगेट के CEO, बोले बाबा से मिल रही कड़ी चुनौती

इंडिया में पतंजलि अपने कारोबार को बेहद राष्ट्रवादी नजरिए से पेश करती है. लोकल मार्केट में यही कॉन्सेप्ट्स हैं.

नई दिल्ली: देश में टूथपेस्ट और टूथब्रश के कारोबार में सबसे बड़ी कंपनी कोलगेट पामोलिव के ग्लोबल सीईओ इयान कुक ने भी यह  मान लिया है कि पतंजली से उन्हें कड़ी टक्कर मिल रही है.  इयान कुक ने शुक्रवार को कहा था, ‘इंडिया में पतंजलि अपने कारोबार को बेहद राष्ट्रवादी नजरिए से पेश करती है. लोकल मार्केट में यही कॉन्सेप्ट्स हैं.

मुंबई में कॉन्फ्रेंस काल के जरिए उन्होंने अपने निवेशकों को बताया कि भारत लोगों की बदलती प्राथमिकताओं को देखते हुए उन्हें भी कारोबार की रणनीति बदलनी होगी. पतंजलि के दंतकांति टूथपेस्ट की वजह से पिछले साल कोलगेट के टूथपेस्ट की बिक्री में 10 साल में सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली है.

कोलगेट के सीईओ ने पतंजलि से मिल रही कड़ी चुनौती की बाद तब स्वीकारी है जब पिछले साल भारत में कंपनी के टूथपेस्ट मार्केट शेयर में 1.8 फीसदी की गिरावट देखने को मिली.

पिछले साल इसका मार्केट शेयर 180 बेसिस पॉइंट्स घटा. यह एक दशक में सबसे तेज गिरावट रही क्योंकि कंज्यूमर्स आयुर्वेदिक या हर्बल होने का दावा कर रहे ब्रांड्स की ओर मुड़ रहे हैं. कंपनी का सेल्स वॉल्यूम पिछले फिस्कल ईयर में 4 पर्सेंट घटा.

साल 2016 के दौरान टूथपेस्ट में 55.6 पर्सेंट और टूथब्रश कैटेगरी में 47.3 पर्सेंट मार्केट शेयर के साथ कंपनी अब भी इंडिया में सबसे बड़ी ओरल केयर कंपनी है.

Source:india.com

No comments:

Post a Comment