अंतर्राष्ट्रीय बाजार से मिल रहे मजबूती के संकेतों के बीच तमाम एशियाई बाजार में बढ़त देखने को मिल रही है.
देश के शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में गुरुवार को तेजी का रुख है. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.45 बजे 207.49 अंकों की बढ़त के साथ 32,012.31 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 58.35 अंकों की मजबूती के साथ 9,874.45 पर कारोबार करते देखे गए.
मुंबई: देश के शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में गुरुवार को तेजी का रुख है. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.45 बजे 207.49 अंकों की बढ़त के साथ 32,012.31 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 58.35 अंकों की मजबूती के साथ 9,874.45 पर कारोबार करते देखे गए.
बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 81.41 अंकों की मजबूती के साथ 31,896.23 पर, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 39.7 अंकों की बढ़त के साथ 9,855.80 पर खुला.
अंतर्राष्ट्रीय बाजार से मिल रहे मजबूती के संकेतों के बीच तमाम एशियाई बाजार में बढ़त देखने को मिल रही है. जापान का निक्केई 0.15 फीसद की मजबूती के साथ 20128 के स्तर पर, चीन का शाघांई 0.44 फीसद की तेजी के साथ 3211 के स्तर पर, हैंगसैंग 1.10 फीसद की तेजी के साथ 26328 के स्तर पर और कोरिया का कोस्पी 1.09 फीसद की तेजी के साथ 2417 के स्तर पर कारोबार कर रहा है.
कारोबार के दौरान दिग्गज शेयरों की बात करें तो एलएंडटी, आई.सी.आई.सी.आई. बैंक, आई.टी.सी., एक्सिस बैंक, इंडियाबुल्स हाउसिंग और एन.टी.पी.सी. 1.6-1.1 फीसदी तक बढ़े हैं लहीं भारती इंफ्रा, आई.ओ.सी., इंडसइंड बैंक, ओ.एन.जी.सी. और महिंद्रा एंड महिंद्रा 1.4-0.4 फीसदी तक गिरावट आई है.
Source:zeenews.com
No comments:
Post a Comment