रामनाथ कोविंद देश के 14वें राष्ट्रपति होंगे. NDA उम्मीदवार कोविंद ने विपक्षी दलों की संयुक्त उम्मीदवार मीरा कुमार को 3 लाख से भी अधिक वोट से हरा दिया है. 17 जुलाई को हुई वोटिंग का कुल गणित क्या रहा यहां समझिए.
चुनाव में कुल 4,896 वोटरों के 10,98,903 कीमत के वोट पड़े. इसमें से कोविंद को 7,02,044 वोट और मीरा कुमार को 3,67,314 वोट हासिल हुआ. इस दौरान कई पार्टियों के सांसद और विधाjavascript:void(0)यकों के क्रॉस वोटिंग की भी आशंका जताई जा रही है. बता दें कि सांसदों के कुल वोट की कीमत 5,49,408 थी जबकि विधायकों के कुल वोट की कीमत 5,49,495 थी.
दोनों उम्मीदवारों को हर राज्य में मिले वोट:
आंध्र प्रदेश में कोविंद को 171 वोट (कीमत 27189) मिले, जबकि मीरा कुमार को यहां एक भी वोट नहीं मिला.अरुणाचल प्रदेश में कोविंद को 56 वोट (कीमत 448) मिले जबकि मीरा कुमार को 3 वोट (कीमत 24) मिले.असम में कोविंद को 91 वोट (कीमत 10,556), वहीं कुमार को 35 वोट (कीमत 4060) मिले.बिहार में कोविंद को 130 वोट (कीमत 22,490) वहीं कुमार को 109 वोट (कीमत 18,857) मिले.छत्तीसगढ़ में कोविंद को 52 वोट (कीमत 6,708) मिले वहीं कुमार 35 वोट (कीमत 4060) मिले.कोविंद को गोवा से 25 (कीमत 500) वोट प्राप्त हुए, जहां 38 (कीमत 760) वोट पड़े थे. मीरा कुमार को 11 (कीमत 220) वोट मिले और दो वोट अमान्य घोषित हुए.गुजरात में पड़े 180 (कीमत 26,607) वोटों में से कोविंद को 132 (कीमत 19,404), जबकि मीरा कुमार को 49 (कीमत 7,203) मिले.हरियाणा में कुल 90 (कीमत 10,080) वोट पड़े, जिनमें से कोविंद को 73 (कीमक 8,176) और मीरा कुमार को 16 (कीमत 1,792) वोट मिले. एक वोट अमान्य घोषित कर दिया गया.हिमाचल में कुल पड़े 67 (कीमत 3,417) वोटों में से कोविंद को 30 (कीमत 1,530) और मीरा कुमार को 37 (कीमत 1,887) वोट हासिल हुए.जम्मू-कश्मीर में कोविंद को कुल पड़े 86 (कीमत 6,192) वोटों में से 56 (कीमत 4,032), जबकि मीरा कुमार को 30 (कीमत 2,160) वोट प्राप्त हुए.झारखंड में कुल 81 (कीमत 14,256) वोट पड़े, जिनमें से कोविंद को 51 (कीमत 8,976), जबकि मीरा कुमार को 26 वोट (कीमत 4,576) वोट प्राप्त हुए. चार वोट अमान्य घोषित कर दिए गए.
कुल 77 वोट अवैध घोषित किए गए
राष्ट्रपति चुनाव की वोटिंग के दौरान कुल 77 वोट अवैध घोषित किए गए. इनमें 21 वोट सांसदों के हैं. पश्चिम बंगाल विधानसभा से 10 वोट, दिल्ली से 6, मणिपुर और झारखंड से 4-4 और उत्तर प्रदेश से 2 वोट अवैध पाए गए. रद्द किए गए वोटों की कुल कीमत 20,942 है.
गुजरात में क्रॉस वोटिंग से कोविंद को मदद
गुजरात में कांग्रेस के कम-से-कम 8 विधायकों ने संभवत: राष्ट्रपति चुनाव में कोविंद के पक्ष में वोटिंग किया. गुजरात में कोविंद को 132 विधायकों के मत मिले वहीं विपक्ष की उम्मीदवार मीरा कुमार को 49 वोट प्राप्त हुए. राज्य में विपक्षी कांग्रेस के 57 विधायक हैं.
हालांकि गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने दावा किया कि बीजेपी के 121 विधायकों के अलावा कांग्रेस के 11 विधायकों ने कोविंद के पक्ष में मतदान किया. गुजरात की 182 सदस्यीय विधानसभा में बीजेपी के पास 121, कांग्रेस के पास 57, एनसीपी के पास 2, जेडीयू और गुजरात परिवर्तन पार्टी के 1-1 विधायक हैं.
Source:thequint.com
No comments:
Post a Comment