Thursday, 13 July 2017

पाक नहीं चीन को ध्यान में रखकर परमाणु हथियार बना रहा भारतः परमाणु विशेषज्ञ

वाशिंगटन (प्रेट्र)। अमेरिका के दो शीर्ष परमाणु विशेषज्ञों का कहना है कि भारत अपने परमाणु हथियारों के जखीरे को लगातार आधुनिक बनाता जा रहा है। परंपरागत रूप से पाकिस्तान को ध्यान में रखकर परमाणु नीति बनाने वाले इस देश का ध्यान अब चीन की तरफ ज्यादा है।

एक डिजिटल जर्नल के जुलाई-अगस्‍त अंक में छपे लेख का दावा है कि अब भारत एक मिसाइल विकसित कर रहा है जो दक्षिण भारत स्‍थित अपने बेस से समूचे चीन पर निशाना साध सकता है।

हंस एम क्रिस्‍टनसेन व रॉबर्ट एस नॉरिस ने ‘इंडियन न्‍यूक्‍लियर फोर्सेज 2017’ नामक आलेख में लिखा है कि 150-200 परमाणु हथियार के लिए भारत ने काफी प्‍लूटोनियम उत्‍पन्‍न करने की योजना बनायी थी लेकिन केवल 120-130 के लायक ही कर पायी। उन्‍होंने लिखा है, ‘हालांकि पारंपरिक तौर पर भारत का ध्‍यान पाकिस्‍तान में रहता आया है लेकिन अब परमाणु हथियारों का आधुनिकीकरण संकेत देता है कि यह चीन के साथ भविष्‍य के कूटनीतिक संबंधों पर दबाव बना रहा है।‘

आलेख में भारत द्वारा परमाणु हथियारों के आधुनिकीकरण व अनेकों नए परमाणु हथियार व्‍यवस्‍था के विकास की बात बताते हुए दोनों विशेषज्ञों ने कहा है कि मौजूदा समय में भारत ने कई नए परमाणु हथियारों का विकास किया है।

Source:jagran.com

No comments:

Post a Comment