Wednesday, 5 July 2017

उत्तर कोरिया के तानाशाह ने कहा, 'मिसाइल परीक्षण कर बास्टर्ड अमेरिकियों को दिया तोहफा'

प्योंगयांग
बुधवार को उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग-उन ने बलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण करने के बाद अमेरिका को ताना दिया। 4 जुलाई को अमेरिका का स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। किम जोंग-उन ने कहा कि इस मौके पर मिसाइल परीक्षण कर उन्होंने अमेरिका को उसकी आजादी के दिन का तोहफा दिया है। किम जोंग-उन ने अमेरिका के लिए अपशब्द का इस्तेमाल करते हुए कहा, 'यह मिसाइल बास्टर्ड अमेरिकियों को इंडिपेंडेंस डे पर हमारी ओर से दिया गया तोहफा है।' स्थानीय मीडिया के मुताबिक, किम जोंग-उन खुद इस मिसाइल परीक्षण की लॉन्चिंग के समय मौजूद थे। इसके सफल परीक्षण के बाद टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा, '4 जुलाई की वर्षगांठ के मौके पर हमारी ओर से यह तोहफा भेजा जाना अमेरिका के बास्टर्ड्स को बहुत पसंद नहीं आया होगा।' कोरिया की सरकारी मीडिया के मुताबिक, यह बोलने के बाद किम जोंग-उन खूब हंसे और उन्होंने आगे कहा, 'अमेरिका की बोरियत खत्म करने के लिए हमें समय-समय पर उनको इस तरह के तोहफे भेजने चाहिए।'

Source:indiatimes.com

No comments:

Post a Comment