मरयम कैलिफॉर्निया के स्टैंडफोर्ड विश्वविद्यालय में प्रोफेसर थीं और वह चार साल से कैंसर से पीड़ित थीं.
वर्ष 2014 में मरयम ने ‘फील्ड्स मेडल’ जीता था जो गणितज्ञ के लिए नोबल पुरस्कार के समान है. उन्हें यह पुरस्कार इंटरनेशनल कांग्रेस ऑफ मैथमैटिशयन्स ने दिया था.
वॉशिंगटन: प्रतिष्ठित फील्ड्स मेडल जीतने वाली पहली महिला गणितज्ञ का कैंसर की वजह से अमेरिका के एक अस्पताल में निधन हो गया. उनका जन्म ईरान में हुआ था. वह 40 वर्ष की थीं. मरयम के दोस्त फिरोज नादेरी ने इस्टाग्राम पर उनकी मौत की सूचना दी और उनके परिजनों ने ईरान में मेहर एजेंसी को उनके निधन की पुष्टि की.
नासा में सौर प्रणाली अन्वेषण के पूर्व निदेशक नादेरी ने कहा, ‘आज (शनिवार, 15 जुलाई) एक रोशनी बुझ गई. इसने मेरा दिल तोड़ दिया... बहुत जल्दी दूर चली गईं.’ उन्होंने पोस्ट में लिखा, ‘एक प्रवीण? जी हां, लेकिन एक बेटी, एक मां और एक पत्नी भी.’
ईरानी मीडिया के मुताबिक, मरयम कैलिफॉर्निया के स्टैंडफोर्ड विश्वविद्यालय में प्रोफेसर थीं और वह चार साल से कैंसर से पीड़ित थीं. वर्ष 2014 में मरयम ने ‘फील्ड्स मेडल’ जीता था जो गणितज्ञ के लिए नोबल पुरस्कार के समान है. उन्हें यह पुरस्कार इंटरनेशनल कांग्रेस ऑफ मैथमैटिशयन्स ने दिया था.
Source:zeenews.com
No comments:
Post a Comment