Thursday, 13 July 2017

बोपन्ना क्वार्टर फाइनल में, हार के साथ सानिया की चुनौती खत्म

जेएनएन, नई दिल्ली। रोहन बोपन्ना विंबलडन के मिक्स्ड डबल्स के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए। वहीं, सानिया मिर्जा को शिकस्त का सामना करना पड़ा।

बोपन्ना ने मिक्स्ड डबल्स में कनाडा की गैब्रिएला डाब्रोव्स्की के साथ मिलकर क्रोएशिया के निकोला मैक्टिक और एना कोंजुह की जोड़ी को 7-6, 6-2 से पराजित किया। अब बोपन्ना और गैब्रिएला की जोड़ी का सामना ब्रिटेन की हीथर वॉटसन और फिनलैंड के हेनरी कोंटीनेन से होगा।

हीथर व हेनरी की जोड़ी ने सानिया और क्रोएशिया के इवान डोडिग की जोड़ी को 7-6, 6-4 से बाहर किया। अब टूर्नामेंट में बोपन्ना के रूप में एकमात्र भारतीय चुनौती बची है।

Source:jagran.com

No comments:

Post a Comment