Wednesday, 5 July 2017

अमरीका में आज़ादी का जश्न

चार जुलाई को लाखों अमरीकी नागरिकों ने देश में स्वतंत्रता दिवस मनाया. इस मौक़े पर लोगों ने परेड और पार्टी कर आज़ादी का जश्न मनाया. चार जुलाई अमरीका के लिए छुट्टी का दिन होता है.

इसी दिन 1776 में 13 अमरीकी उपनिवेशों को आज़ादी मिली थी. इस आज़ादी के बाद लोगों को नागरिक अधिकार मिले थे. इन्हीं 13 ब्रितानी औपनिवेशिक बस्तियों ने ही ब्रितानी साम्राज्य से बग़ावत कर आज के अमरीका की बुनियाद डाली थी.

Source:bbc.com

No comments:

Post a Comment