नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तेल अवीव एयरपोर्ट पर उतरते ही इज़राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने उनका जोरदार स्वागत किया। नेतन्याहू ने पीएम मोदी को इज़राइल का दोस्त बताते हुए भारत के लिए अचूक मिसाइल LIGNET तोहफे में दी। वहीँ पीएम मोदी ने भी इजरायल को इंडिया का स्पेशल पार्टनर बताया।
बता दें पीएम तीन दिनों के इज़राइल दौरे पर है। पीएम मोदी का इज़राइल दौरा बेहद खास है क्योंकि वे 70 सालों में इज़राइल जाने वाले पहले प्रधानमंत्री है।
पीएम मोदी यहां इज़राइली प्रधानमंत्री के साथ मिलकर दोनों देशों के रिश्ते मजबूत करने, टेररिज्म, साइबर सिक्युरिटी, पानी और व्यापार जैसे मसलों पर चर्चा करेंगे।
पीएम के स्वागत में एक इजरायली ऑफिशियल ने कहा कि, “पाकिस्तान से भारत में फैल रहे आतंकवाद के खिलाफ लड़ने में इजरायल पूरी मदद करेगा। भारत को आतंकवादियों से खुद की हिफाजत करने का पूरा हक है और इस काम के लिए हम उनके साथ हैं।
गौरतलब है की इजरायल की ओर से भारत को तोहफे में मिली LIGNET मिसाइल बेहद ही खास है। LIGNET मिसाइल अपने निशाने से कभी नहीं चूकती। इसके अलावा LIGNET मिसाइल अपने टारगेट को पूरी तरह तबह करने के लिए भी मशहूर है। माना जा रहा है कि भारत और इजाराइल की LIGNET डील के बाद चाइना और पाकिस्तान के पसीने छूटना निश्चित हैं।
Source:livetoday.com
No comments:
Post a Comment