Wednesday, 5 July 2017

इजरायल में पीएम मोदी जहां रुके हैं वह है किसी भी ब्लास्ट और केमिकल अटैक से सुरक्षित, जानें और भी खासियतें!

उनके लिए जो होटल का सुइट चुना गया है वह दुनिया की सबसे सुरक्षित जगह बताई जा रही है

पीएम नरेंद्र मोदी इस वक्त इजरायल के दौरे पर हैं. वह येरुशलम के किंग डेविड होटल में ठहरे हुए हैं. इस होटल को चलाने वालों की मानें तो भारतीय पीएम इस वक्त दुनिया की कोई परवाह किए बिना हर चिंता छोड़कर यहां सो सकते हैं.

नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी इस वक्त इजरायल के दौरे पर हैं. वह येरुशलम के किंग डेविड होटल में ठहरे हुए हैं. इस होटल को चलाने वालों की मानें तो भारतीय पीएम इस वक्त दुनिया की कोई परवाह किए बिना हर चिंता छोड़कर यहां सो सकते हैं.

इजरायल में पीएम मोदी के रहने के लिए दुनिया का सबसे सुरक्षित होटल चुना गया है, जहां मोदी बिना किसी सुरक्षा की चिंता के बहुत आराम से सोएंगे. उनके लिए जो होटल का सुइट चुना गया है वह दुनिया की सबसे सुरक्षित जगह बताई जा रही है, यहां परिंदा भी पर नहीं मार सकता.

मीडिया सूत्रों के मुताबिक पीएम मोदी को इजरायल के जिस होटल के सुइट में रखा गया है. वह पूरीतरह से सुरक्षित जगह है. जहां पर किसी प्रकार के हमले की कोई गुजांइश संभव नहीं है.

बताया जा रहा है कि ये सभी हमलों के खिलाफ सुरक्षित जगह है 

शेल्डन रिट्ज ने बताया कि पीएम मोदी का सुइट बम हमलों, केमिकल हमलों के साथ इसी तरह के सभी हमलों के खिलाफ सुरक्षित जगह है. बता दें कि रिट्ज किंग डेविड होटल में संचालन के निदेशक हैं. जहां पर पीएम मोदी को ठहराया गया है.

उन्होंने बताया कि अगर पूरे होटल में बमबारी कर दी गई तब भी पीएम को जिस सुइट में रखा गया है. उसमें किसी प्रकार की कोई आंच नहीं आएगी. 

किंग डेविड होटल के डायरेक्टर ऑफ ऑपरेशंस शेल्डन रिट्ज ने कहा, 'उनके कमरे पर किसी भी तरह के बम या केमिकल अटैक का असर नहीं हो सकता.'

रिट्ज ने कहा, 'अगर होटल को बम से भी उड़ा दिया जाए तो उनके कमरे का बाल भी बांका नहीं होगा.' उनके मुताबिक, मोदी और भारतीय प्रतिनिधिमंडल को ठहराने के लिए होटल के 110 कमरों को खाली कराया गया.

रिट्ज ने कहा, 'हमने इस शताब्दी के हर अमेरिकी प्रेजिडेंट की अगवानी की है. क्लिंटन, ओबामा से लेकर कुछ हफ्ते पहले ट्रंप तक की. अब हम मिस्टर मोदी की मेजबानी कर रहे हैं.'

पीएम मोदी के खाने-पीने का विशेष ध्यान रखा जा रहा है

मोदी के शाकाहारी होने की वजह से होटल ने यह सुनिश्चित किया है कि मोदी के कमरे में रखे कुकीज भी एगलेस और शुगरलेस हों. यहां तक कि कमरों में गुलदस्तों के लिए भी भारतीय प्रतिनिधिमंडल की पसंद का ख्याल रखा गया है.

जहां तक मोदी के कमरे का सवाल है, उसमें अपना अलग किचन है. ऐसा इसलिए क्योंकि अगर खास परिस्थितियों में मोदी किसी डिश की अर्जेंट डिमांड करें तो उनका खानसामा तुरंत इसका इंतजाम कर सके.

Source:zeenews.com

No comments:

Post a Comment