Friday, 21 July 2017

केजरीवाल ने सिसोदिया के विभागों में फेरबदल किया

नयी दिल्ली, 20 जुलाई भाषा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सहित कुछ अन्य मंत्र्ाियों के विभागों में फेरबदल किया है। आप सरकार की प्राथमिकताओं को पूरा करने के मकसद से किये गये इस फेरबदल में जल मंत्री राजेन्द्र गौतम से पर्यटन मंत्रालय लेकर सिसोदिया को दे दिया गया।

सामान्य प्रशासनिक विभाग द्वारा केजरीवाल मंत्र्ािमंडल में फेरबदल से जुड़ी आज जारी की गयी अधिसूचना के मुताबिक सिसोदिया को पर्यटन, कला संस्कृति एवं भाषा विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गयी है जबकि उनसे राजस्व विभाग और सहकारी संस्थाओं के रजिस्ट्रार का प्रभार वापस ले लिया गया है।

अधिसूचना के मुताबिक परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत को राजस्व मंत्रालय दिया गया है जबकि गौतम को सहकारी संस्थाओं के रजिस्ट्रार विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

सूत्रों ने बताया कि उप मुख्यमंत्री ने केजरीवाल से कुछ मंत्रालय वापस लेने का अनुरोध किया था हालांकि वह शिक्षा, विा और अन्य विभागों का कामकाज अब भी देखते रहेंगे। सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि शिक्षा और स्वास्थ्य के साथ पर्यटन भी आप सरकार की मुख्य प्राथमिकता वाला क्षेत्र है। इसके मद्देनजर केजरीवाल सरकार ने दिल्ली के ग्रामीण इलाकों में पर्यटन एवं अन्य विकास योजनाओं से जोड़ने की कार्ययोजना को फलीभूत करने के लिये मंत्र्ािमंडल में यह बदलाव किया है।

गत मई में किये गये केजरीवाल मंत्र्ािमंडल के पिछले फेरबदल में गहलोत और गौतम को मंत्री बनाया गया था। सिसोदिया से कानून मंत्रालय, सूचना तकनीक और प्रशासनिक सुधार विभाग लेकर इनका प्रभार गहलोत को दिया गया । साथ ही स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन से परिवहन मंत्रालय का कामकाज लेकर भी उन्हें दिया गया था।

सिसोदिया के पास अब पर्यटन, कला संस्कृति एवं भाषा विभाग के अलावा शिक्षा सहित नौ विभाग हैं। साथ ही वह उन विभागों की भी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं जिनका प्रभार किसी अन्य मंत्री को नहीं दिया गया है जबकि मुख्यमंत्री केजरीवाल ने अपने पास कोई विभाग नहीं रखा है।

Source:repository.com

No comments:

Post a Comment